फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother and son die in collision between truck and bus in Katni

MP News: कटनी में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस; हादसे में मां-बेटे की मौत, बस चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

Tue, 12 Dec 2023 09:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Dec 2023 09:46 PM IST
सार

जबलपुर से होते हुए तेवरी जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सामने से आ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother and son die in collision between truck and bus in Katni
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने समाने से आ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के तेवरी मोड़ के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल सहित 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच गए। घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस लक्ष्मी ट्रैवेल्स की बताई जा रही है। ये बस जबलपुर से होते हुए तेवरी की ओर जा रही थी। मोड़ होने के बावजूद बस की रफ्तार तेज रही, जिससे वो कटनी साइड से आ रहे ट्रक में भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में पूरी लापरवाही बस चालक की रही, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, बस में दुर्घटना के वक्त करीब 40 से 45 लोग सवार थे। हादसे में एक साल के मासूम सहित मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बहोरीबंद एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शासन से मिलने वाली सहायता राशि के रूप में दोनों मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे। हादसे पर स्लिमानाबाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed