फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother Adishakti is seated on a high hill in Sehore district, two kings have ruled here

मध्य प्रदेश: देश भर में प्रसिद्ध है आदि शक्ति का ये धाम, रियासत काल में राजाओं ने यहां की है भक्ति

Mon, 04 Apr 2022 01:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 01:31 PM IST
सार

देवास जिले में टेकरी पर मां चामुंडा भवानी और मां तुलजा भवानी विराजमान हैं। इस मंदिर को लेकर कई प्राचीन किवदंतियां प्रचलित हैं। रियासत काल में यहां दो राजाओं का शासन रहा है।

विज्ञापन
Mother Adishakti is seated on a high hill in Sehore district, two kings have ruled here
देवास में स्थापित मां चामुंडा और तुलजा भवानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास में स्थित चामुंडा की टेकरी आस्था का जाग्रत केंद्र हैं। सदियों से यहां आदि शक्ति की उपासना की जा रही है। रियासतकाल में यहां राजा माता की आराधना करने आते थे। कहा जाता है कि देवास की टेकरी में विराजित मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा की राजा विक्रमादित्य के भाई भर्तृहरी, चंदबरदाई व संत शीलनाथ बाबा यहां माता की आराधना करने आते थे। इस स्थान पर रियासतकाल में दो राजाओं ने शासन किया है। माता तुलजा भवानी देवास जूनियर की कुल देवी मानी जाती हैं व माता चामुंडा देवी देवास सीनियर की कुल देवी मानी जाती है।
विज्ञापन


कहा जाता है कि पहले दोनों बहनें साथ में रहती थी, लेकिन कालांतर में दोनों में विवाद होने के कारण दोनों ने एक दूसरे को न देखने का प्रण लिया और एक दूसरे से अलग हो गईं। अब दोनों देवियों की पीठ एक दूसरे के पीछे है। मंदिर में स्थापित छोटी प्रतिमा तुलजा भवानी की है। माता के पीछे दरार दिखाई देती है, जो कि माता चामुंडा के वहां से प्रस्थान को दर्शाती है। तुलजा भवानी को बड़ी माता कहा जाता है। इनका दर्शन करने के बाद माता चामुंडा देवी के दर्शन किए जाते हैं। 
विज्ञापन


टेकरी के नीचे स्वामी शिवोम तीर्थ  महाराज की तपस्या स्थल नारायण कुटी है, जहां पर महाराज ने तप किया था बताया जाता हैं कि यहां पर जो भी व्यक्ति जुड़ता है वह अपने आप में मुक्त हो जाता है। देवास टेकरी की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है। दोनों माताएं उनकी मनोकामना पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed