फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Most of the tringa are made in Gwalior in Central India

MP News: ग्वालियर में बनते है देश में सबसे ज्यादा तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव पर बढ़ी चार गुना डिमांड

Sun, 14 Aug 2022 05:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ग्वालियर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

ग्वालियर की खादी संघ संस्था तिरंगा निर्माण में पूरे देश में अपना नाम रौशन कर रहा हैं। ग्वालियर स्थित मध्य भारत खादी संघ राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करने वाली भारत की तीसरी संस्था है। 
 

विज्ञापन
Most of the tringa are made in Gwalior in Central India
तिरंगा - फोटो : i stock

विस्तार

आजादी के बाद से ग्वालियर आजाद हिंदुस्तान की आन-बान-शान तिरंगा का निर्माण कर पूरे देश में अपना नाम रौशन कर रहा हैं। ग्वालियर स्थित मध्य भारत खादी संघ राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करने वाली भारत की तीसरी संस्था है। कर्नाटक के हुबली, मुंबई और ग्वालियर में ही खादी संघ संस्था राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करता है। ग्वालियर से देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय ध्वज की सप्लाई होती है। हर साल करीब 1 से 2 करोड़ रुपये के तिरंगे यहां बनाए जाते है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगों के निर्माण में चार गुना तक बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन


ग्वालियर में खादी संघ में तीन कैटेगरी के तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। मध्य भारत खादी संघ में तिरंगा निर्माण इकाई के प्रभारी नीलू सिंह ने बताया है कि इसमें 2×3 फीट, 6×4 फीट, 3×4.5 फीट के झंडे शामिल हैं। साथ ही तिरंगों को तैयार करते समय तय मानकों का भी ध्यान रखा जाता है। कपड़े की क्वालिटी, चक्र का साइज, रंग आदि मानक शामिल होते हैं। साथ ही खादी संघ की लैब में इन सभी चीजों का टेस्ट किया जाता है। लैब में 12 मानकों को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया जाता है। कारीगरों का कहना है कि देश की आन, बान और शान तिरंगा को तैयार कर खुद को गौरवातिंत महसूस करते है। 
विज्ञापन

मध्य भारत खादी संघ के अध्यक्ष बासुदेव शर्मा ने बताया है कि देश में मात्र तीन जगह राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया जाता है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड ने राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने के 3 दस्तावेज जारी किए हैं। इसके मुताबिक, सभी झंडे खादी, सिल्क कॉटन के होते और मानकों के अनुसार ही तैयार होंगे।यही कारण है कि मुंबई, हुबली और ग्वालियर में तीन जगह राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण किया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण के समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में पूरी शुद्ध खादी से ही तिरंगों का निर्माण होता है। 26 जनवरी, 15 अगस्त और संविधान दिवस के मौके पर ग्वालियर में तैयार हुआ तिरंगा अलग-अलग राज्यों में सप्लाई होता है। इस बार तिरंगों की भारी डिमांड है। संस्था ऑर्डर पूरा नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed