फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Narendra Tomar Failed To Make BJP Leader President Morena News

Morena Municipal Corporation: मुरैना में नहीं चला नरेंद्र सिंह तोमर का जादू, कांग्रेस ने बना लिया अपना अध्यक्ष

Fri, 05 Aug 2022 05:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 05 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

महापौर का पद तो गया ही, भाजपा नगर निगम सभापति की कुर्सी भी हासिल नहीं कर सकी। छह वोटों की बढ़त के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार राजा दंडोतिया ने जीत हासिल की। 

विज्ञापन
Narendra Tomar Failed To Make BJP Leader President Morena News
मुरैना में कांग्रेस ने नगर निगम सभापति की कुर्सी पर जीत हासिल की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ों में नगर निगम चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिली थी। सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में तो सभापति पद जीतकर भाजपा ने कुछ हद तक भरपाई कर ली, लेकिन तोमर के गढ़ मुरैना में भाजपा कुछ जादू नहीं कर सकी। तोमर के संसदीय क्षेत्र मुरैना नगर निगम में बीजेपी सभापति का चुनाव भी हार गई। कांग्रेस के सभापति उम्मीदवार राधारमण उर्फ राजा दंडोतिया ने 6 वोटों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन


मुरैना महापौर सीट हारने के बाद सभापति की सीट भी हारना केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए एक बड़ा झटका है। महापौर की सीट हारने के बाद सभापति की सीट हासिल करने के लिए सभी नए चुने गए बीजेपी के पार्षदों को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली बुलाकर अपने बंगले पर रातभर उनके साथ मंथन किया। इसके बावजूद उनकी रणनीति कोई काम नहीं आई। चंबल की मुरैना नगर निगम पर कांग्रेस ने महापौर पर जीत हासिल करने के बाद अब सभापति पद को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बता दें कांग्रेस की तरफ से सभापति के लिए वार्ड 27 से राधारमण दंडोतिया को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा की तरफ से वार्ड क्रमांक 33 से भावना मंडलेश्वर को प्रत्याशी घोषित किया था। बीजेपी को कुल 21 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस ने 27 वोट हासिल करके महापौर सभापति की सीट पर कब्जा कर लिया है। मुरैना नगर निगम में बीजेपी के पास 15 पार्षद और कांग्रेस के पास 19 पार्षद थे। इसके साथ बीएसपी के छह पार्षद, आप का एक और चार निर्दलीय पार्षद थे। बीएसपी और निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया, जिसके कारण कांग्रेस का सभापति जीत गया। मोदी सरकार में टॉप फाइव मंत्रियों में शामिल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संसदीय क्षेत्र है। मुरैना जिला उनका गढ़ माना जाता है। अब की बार कांग्रेस ने सूपड़ा साफ कर नगर निगम पर पूरी तरह कब्जा कर दिया है। कांग्रेस के पहले मुरैना नगर निगम पर महापौर के पद पर जीत हासिल की। अब सभापति के पद को भी जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed