फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: Rangeela Inspector! He calls women and talks obscenely, women applied in the police station

MP News: रंगीला दरोगा! महिलाओं से कॉल कर करता है अश्लील बातें, महिलाओं ने थाने में दिया आवेदन

Fri, 16 Feb 2024 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

बस्ती में रहने वाली तीन-चार महिलाओं ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि दरोगा जी वॉट्सएप पर अश्लील बातें करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के बाद दरोगाजी को सस्पेंड कर दिया। 

विज्ञापन
MP News: Rangeela Inspector! He calls women and talks obscenely, women applied in the police station
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना जिले की सिटी कोतवाली थाने में एक रंगीला दरोगा की हरकतों से महिला परेशान हैं। अपनी बीट में रहने वाली महिलाओं से वॉट्सएप कॉल पर अश्लील बातें करता है और उन्हें किसी काम के बहाने अपने क्वार्टर पर बुलाता है। दरोगा जी बस्ती में काफी फेमस हो गए हैं। बस्ती में रहने वाली तीन-चार महिलाओं ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया है।
विज्ञापन


महिलाओं ने कोतवाली थाने में सुनील खेमरिया थाना प्रभारी को आवेदन देते हुए बताया कि हमारी बीट के प्रभारी वॉट्सएप पर हमें कॉल कर अश्लील बातें करते हैं, मना करने पर झूठा मामला दर्ज करने और प्रताड़ित करने की धमकी भी देते हैं। दरोगा जी का यह पहला मामला नहीं है रंगीली मेल मिजाज की पहले भी शिकायतें हुई हैं। इसमें उनको लाइन हाजिर की सजा भी मिली है। सजा का दरोगा जी पर कोई असर नहीं पड़ा।  
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि हम दरोगा जी से परेशान हो गए। मना करने पर भी बार-बार कॉल लगाते हैं और हमारे चरित्र पर गंदे आरोप भी लगाते हैं। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। एक सामाजिक कार्यकर्ता बताया कि पीड़ित महिलाएं मेरे पास शिकायत लेकर आईं, जब इस बात की शिकायत हमने दरोगा जी से की तो दरोगा जी कहने लगे आप किसी की बातों पर विश्वास मत किया करो। किसी दुष्कर्म के मामले में भी दरोगा जी महिला सामाजिक कार्यकर्ता के पास पहुंचे और बोले 50000 ले लो और हमारा राजी नामा करा दो। इतने से ही मन नहीं भरा तो दरोगा जी ने महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा कि अगर राजीनामा नहीं कराया तो आपको हम झूठे केस में फंसा कर आप पर मामला दर्ज कर देंगे। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के पास सभी शिकायत पहुंची तो इस मामले में दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed