फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: Morena Youth Threatens Suicide if Police Failed To Bring His Wife Home

MP News: मुरैना में युवक की पुलिस से गुहार, मेरी पत्नी को मायके से ले आओ, वरना कर लूंगा आत्महत्या

Wed, 12 Oct 2022 11:42 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 12 Oct 2022 11:42 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रोचक मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक को एक युवक ने शिकायत की है कि मेरी पत्नी नौ महीने से मायके गई है। न फोन उठाती है और न ही घर लौट रही है। 

विज्ञापन
MP News: Morena Youth Threatens Suicide if Police Failed To Bring His Wife Home
मुरैना में एसपी से गुहार लगाने पहुंचे अनिल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना के एसपी ऑफिस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए अपनी पत्नी को मायके से लाने की मांग की है। युवक का कहना है कि नौ महीने से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। उसका न तो वह फोन उठा रही है और न ही साथ आने को राजी है। पत्नी को मायके से नहीं लाया गया तो युवक ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक युवक हाथ में आवेदन लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। यहां उसने पुलिस अधीक्षक को अपना नाम अनिल गौतम बताते हुए आवेदन दिया। अनिल का कहना है कि वर्ष 2019 में उसकी शादी मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिजौली गांव निवासी निशा मालवीय के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह तक ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद एक दिन उसकी पत्नी अपने माता-पिता से मिलने के बहाने मायके चली गई। करीब एक महीना गुजर जाने के बाद भी वह मायके से नहीं लौटी तो उसने फोन लगाया। उसने काफी कॉल किए, लेकिन निशा ने एक भी कॉल का जवाब नहीं दिया। एक दिन वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंच गया। उसने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। अनिल ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मेरी पत्नी को मायके से लाओ, अन्यथा मैं अपनी जान दे दूंगा।
विज्ञापन


दोनों को समझाइश दी जाएगी
मुरैना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि हां, यह मामला सही है। हमें शिकायत मिली है कि उसकी पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही है। इसे लेकर संबंधित थाने में सूचना दी जाएगी। दोनों पति-पत्नी के बीच आपसी समझौते को लेकर दोनों से बातचीत करेंगे। इससे ही पता चलेगा कि पति-पत्नी के बीच क्या विवाद है? उसके आधार पर दोनों को समझाइश दी जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed