फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: Bike riding teachers killed in car collision in Morena

MP News: मुरैना में दर्दनाक हादसा; स्कूल से लौट रहे बाइक सवार शिक्षकों को कार ने कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

Wed, 09 Aug 2023 08:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 09 Aug 2023 08:12 PM IST
सार

हादसे में शिक्षक दीनदयाल त्यागी और अतिथि शिक्षक कृष्ण बिहारी चौबे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक अतिथि शिक्षक शिव कुमार तोमर गंभीर घायल को ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
MP News: Bike riding teachers killed in car collision in Morena
हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओरेठी गांव के पास बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में सीएम राइज स्कूल से घर के लिए लौट रहे बाइक पर सवार तीन शिक्षकों को एक कार ने कुचल डाला। घटना में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल शिक्षक को ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका चालक फरार बताया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम नगरा थाना क्षेत्र के रजोधा गांव में स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक शिवकुमार तोमर जनकपुर रजोधा, कृष्ण बिहारी चौबे निवासी कोंथर कलां और शिक्षक दीनदयाल त्यागी निवासी धौलपुर राजस्थान बुधवार की शाम स्कूल बंद होने के बाद एक मोटर साइकिल पर सवार होकर पोरसा के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक ओरेठी गांव के पास पहुंची तो तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार क्रमांक यूपी 93 AK 9292 के चालक ने बाइक में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक दीनदयाल त्यागी और अतिथि शिक्षक कृष्ण बिहारी चौबे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक अतिथि शिक्षक शिव कुमार तोमर गंभीर घायल को ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोरसा अस्पताल भेजा है। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध दुर्घटना हत्या का मामला दर्ज किया है। 


इस मामले में ASP अरविंद ठाकुर का कहना है कि स्विफ्ट कर ने एक बाइक को टक्कर मारी है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर घायल को ग्वालियर के लिए रेफर किया है। तीनों शिक्षक थे और स्कूल बंद होने के बाद तीनों घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed