फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: The balcony of a 50-year-old house fell, a woman died after being buried under the debris.

Morena: 50 साल पुराने मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत

Wed, 19 Apr 2023 05:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 05:36 PM IST
सार

मुरैना में दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। 50 साल पुराने का मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में एक महिला दब गई। 

विज्ञापन
Morena: The balcony of a 50-year-old house fell, a woman died after being buried under the debris.
मुरैना में छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना में दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। 50 साल पुराने का मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में एक महिला दब गई। गंभीर चोट आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा मुरैना जिले के सबलगढ़ में हुआ। बताया गया कि सबलगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 स्थित सुनहरा क्षेत्र में 50 साल पुराना मकान ढह गया। मकान का छज्जा गिर गया। मकान के छज्जे पर बने  शौचालय में रश्मि जादौन शौच के लिए गई थी। छज्जा गिर जाने से रश्मि मलबे में दब गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 5:30 बजे की है। ये भी पता चला है कि छज्जा करीब 50 साल था। उस पर शौचालय बनाया गया था व शौचालय पर पानी की टंकी भी रखी थी। टंकी का अधिक वजन होने से अचानक छज्जा गिर गया। घटना के समय महिला रश्मि मलबे शौचालय में थी, जो गिरने से मलबे में दब गई। परिवार के लोग व पड़ोसियों ने भागकर रश्मि को मलबे से बाहर निकालने का प्रयास किया। मलबे में दबने से पूरे शरीर में ईट, पत्थरों की गंभीर चोट लगने से उसी जगह रश्मि जादौन की मौत हो गई। मलबे में दबने की सूचना परिजनों ने सबलगढ़ थाने को दी। सबलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनवाया महिला रश्मि जादौन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed