फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena shaken by sound of bullets rapid firing between people of same family

Morena: एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहला मुरैना, एक ही परिवार के लोगों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच घायल

Thu, 29 Feb 2024 01:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुूरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुूरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 01:46 PM IST
सार

एक बार फिर गोलियों की आवाज से मुरैना दहल गया। एक ही परिवार के लोगों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव हुआ। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Morena shaken by sound of bullets rapid firing between people of same family
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले में नूराबाद थाना क्षेत्र के चौखूटी गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के लोगों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सामने आया है। जवाब में दूसरे पक्ष ने पथराव किया, इस दौरान कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है, दोनों पक्ष नूरावाद थाने पहुंच गये हैं।

विज्ञापन


मुरैना के नूराबाद क्षेत्र के चौखूटी गांव निवासी वकील तथा महेंद्र गुर्जर का अपने परिवार के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। विवाद जमीन को लेकर था, पहले पंचायत करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दूसरा पक्ष जमीन देने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनातनी चली आ रही थी। बताया जा है कि सुबह वकील गुर्जर तथा महेंद्र गुर्जर का सामने वाले पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई। दोनों पक्ष के लोग आक्रामक हो गए तो एक पक्ष के लोगों ने सामने वाले पक्ष के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


फायरिंग बंदूकों से की गई बताई जा रही है। जैसे ही दो लोगों ने फायरिंग की तो सामने वाले पक्ष के लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। मामला इतना बिगड़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई। गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोगों में दहशत फैल गई। गली की आवाज सुनते ही महिलाएं घरों के अंदर घुस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुराने समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है, जिसको लेकर बातों ही बातों विवाद हुआ और देखते देखते पत्थर चलने लगे, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को देखकर दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी और गांव में सन्नाटा छा गया।ग्रामीणों ने नूरावाद थामा पुलिस को सूचना की ओर मौके पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि एक ही परिवार के लोगों में पुराना जमीनी विवाद भी चला आ रहा है। लेकिन यह फायरिंग गांव में चल रही अखंड रामायण में जाने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ और देखते देखते पत्थर और गोलियां चलने लगी। हथियार कंहा से आए, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। हथियार पड़ोसी जिले के हैं या अवैध हैं इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed