फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena News There is no electricity water road and school in village for 77 years villagers boycotted voting

Morena News: 77 साल से गांव में बिजली, पानी, सड़क और स्कूल नहीं, ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

Mon, 06 May 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 May 2024 06:32 PM IST
सार

77 साल से गांव में बिजली, पानी, सड़क और स्कूल नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान का बहिष्कार किया है।

विज्ञापन
Morena News There is no electricity water road and school in village for 77 years villagers boycotted voting
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना में आजादी के 77 साल के बाद भी कुछ गांव ऐसे हैं। जहां पर बिजली, स्कूल और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सुमावली विधानसभा के नूरपुर गांव में पिछले आठ साल से स्कूल बंद हैं। वहीं, बिजली और पानी की समस्या से भी गांव के लोग जूझ रहे हैं, जिसके चलते लोकसभा के चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों की माने तो अधिकारियों से लेकर नेताओं तक कई बार आवेदन और शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


मुरैना की सुमावली विधानसभा में आने वाले नूरपुर गांव के ग्रामीण लोकसभा चुनाव के लिए मतदान नहीं करेंगे। उन्होंने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले आठ साल से गांव का स्कूल बंद है, जिसके चलते गांव के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इसी के साथ गांव में बिजली और पानी की गंभीर समस्या है, जिसे लेकर कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों और नेताओं को आवेदन और शिकायतें की पर आश्वासन के बाद कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी की माने तो नूरपुर गांव की मतदान बहिष्कार की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारियों को भेजा गया और उनकी समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने के आश्वासन के साथ मतदान करने के लिए ग्रामीणों को मना लिया गया है। आठ साल से नूरपुर गांव के लोग शिक्षा, बिजली और पानी की मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। ऐसे में अब चुनाव के समय मजबूरी में बहिष्कार करने वाले इन ग्रामीणों की समस्या अभी दूर हो पाएगी की नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed