{"_id":"669caa9179f7b27ed70b8a61","slug":"morena-news-child-dies-while-making-reel-11-year-old-boy-died-due-to-hanging-rope-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खेल-खेल में मौत... 11 साल का बच्चा मर रहा था और दोस्तों को लगा एक्टिंग कर रहा, कुछ देर में घुट गया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खेल-खेल में मौत... 11 साल का बच्चा मर रहा था और दोस्तों को लगा एक्टिंग कर रहा, कुछ देर में घुट गया दम
Sun, 21 Jul 2024 11:58 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:58 AM IST
सार
मृतक करन परमार 7वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को वह स्कूल से आने के बाद घर के सामने खाली पड़े प्लॉट पर खेलने चला गया था। वह नींव के ऊपर उठाई गई दीवार पर खड़ा होकर गले में फंदा डालकर रील बनवा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से उसका दम घुट गया।
विज्ञापन
मुरैना में 11 साल के बच्चे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। छात्र गले में फंदा डालकर रील बना रहा था। इस दौरान दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना अंबाह की है। मृतक बच्चे का नाम करन परमार है और वह 11 साल का था। शनिवार शाम को लेन रोड पर खाली पड़े प्लॉट में वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि प्लाट पर शीशम के पेड़ पर फंदा लगा है। करन गले में फंदा लगाकर तड़पने की एक्टिंग करता है और कोई बच्चा उसका वीडियो बना रहा है। इस दौरान उसका दम घुटने लगता है। जिससे वह तड़पने लगता है, लेकिन वीडियो बनाने वाले और वहां खेल रहे अन्य बच्चों को लगता है कि वह एक्टिंग कर रहा है। देखते ही देखते करन बेसुध हो गया। ये देखकर बच्चे उसके पास पहुंचे। करन ने कोई हलचल नहीं की तो बच्चे वहां से भाग गए। वीडियो बनाने वाला बच्चा भी मोबाइल वहां छोड़कर चला जाता है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही करन के परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से उताकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अंबाह पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंचीं। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतक करन परमार 7वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को वह स्कूल से आने के बाद सीधे लेन रोड स्थित अपने घर के सामने खाली पड़े प्लॉट पर खेलने चला गया था। वह नींव के ऊपर उठाई गई दीवार पर खड़ा होकर गले में फंदा डालकर वीडियो बनवा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसलने से रस्सी खींच गई और उसका दम घुट गया।
