फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   morena lok sabha election result 2024 vote percentage winning candidate name mp chunav result news in hindi

Morena Lok Sabha Result: 28 साल से भाजपा के कब्जे वाली सीट पर कांग्रेस का दावा मजबूत, त्रिकोणीय है मुकाबला

Wed, 29 May 2024 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 06:26 PM IST
सार

मुरैना लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर और कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार के सामने बसपा के रमेश चंद्र गर्ग को भी तगड़ी चुनौती माना जा रहा है। 

विज्ञापन
morena lok sabha election result 2024 vote percentage winning candidate name mp chunav result news in hindi
मुरैना में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। मध्य प्रदेश विधानसभा के मौजूदा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर यहां से सांसद रहे हैं। इस बार उनकी जगह पार्टी ने शिवमंगल सिंह तोमर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सत्यपाल सिंह सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के रमेश चंद्र गर्ग की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इन तीनों को मिलाकर कुल 15 प्रत्याशी यहां भाग्य आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन


मुरैना में तीसरे चरण में सात मई को मतदान हुआ था। इस बार यहां 58.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। 61.68 प्रतिशत पुरुषों ने और 55.86 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 की बात करें तो यहां 61.89 प्रतिशत और 2014 में 50.24 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस लिहाज से देखें तो वोटिंग करीब-करीब 2019 के स्तर की रही है, जब भाजपा ने इस सीट को बड़ी ही आसानी से करीब सवा लाख वोटों से हराया था। मुरैना सीट पर भाजपा का 28 साल से कब्जा कायम है। इस संसदीय सीट में आने वाली आठ में से पांच सीटों पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा को जीत मिली थी। इस वजह से कांग्रेस का दावा मजबूत समझा जा रहा था। हालांकि, टिकट वितरण में देरी और बसपा की मजबूती ने उसके दावे को थोड़ा कमजोर किया है। 
विज्ञापन


2019 में तोमर जीते थे चुनाव
मध्य प्रदेश विधानसभा के मौजूदा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2019 में मुरैना संसदीय सीट से चुनाव जीता था। वे केंद्रीय कृषि मंत्री भी रहे। तोमर ने 2019 में कांग्रेस के रामनिवास रावत को 1.13 लाख वोट से हराया था। रावत खुद भी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले 2014 में भाजपा के अनूप मिश्रा और 2009 में तोमर ने यहां से चुनाव जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
ब्राह्मण और राजपूतों का है दबदबा
मुरैना सीट की बात करें तो यहां ब्राह्मणों और राजपूतों का दबदबा माना जाता है। इस क्षेत्र के वोटर यहां निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। दोनों ही जातियों के दो-दो लाख वोटर हैं। दलित मतदाता भी इस सीट पर करीब पौने तीन लाख है। 
  
यह है उम्मीदवार
सत्यपाल सिंह सिकरवार नीतू कांग्रेस
राजेंद्र सिंह गुर्जर निर्दलीय
रामनिवास निर्दलीय
राम सुंदर शर्मा निर्दलीय
रामसेवक सखवार  निर्दलीय
सूरज कुशवाहा   निर्दलीय
हरिकांत निर्दलीय
रमेश गर्ग  बीएसपी
शिवमंगल सिंह तोमर भाजपा
नीरज चंदोसिया  एएसपी
अनूप नागर  निर्दलीय
पीयूष ब्रजेश राजोरिया निर्दलीय
प्रभु जाटव  निर्दलीय
राजकुमारी निर्दलीय
राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा निर्दलीय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed