{"_id":"657d760725a27848930afdc3","slug":"morena-crime-dalit-youth-brutally-beaten-police-took-action-after-video-went-viral-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena Crime: चार दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena Crime: चार दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
Sat, 16 Dec 2023 03:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 16 Dec 2023 03:35 PM IST
सार
Morena Crime: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सोशल मीडिया पर चार दलित युवकों की मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना अम्बाह तहसील के महुआ थाना क्षेत्र की है। वीडियो में एक युवक डंडे से चार युवकों की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
युवकों से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरैना में शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक डंडे से सड़क पर पड़े चार युवकों की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। पिटाई करने वाले युवक के आसपास उसके तीन अन्य साथी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
महुआ पुलिस ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया तो वे चारों पीड़ित युवकों को रानपुर चौराहे पर पटककर भाग गए। पीड़ित युवकों को उठाकर पुलिस उनको अस्पताल ले गई। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम अभिषेक सखवार, संजय सखवार, पंकज किरार तथा रोहित सखवार बताए।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि वे 13 दिसंबर की दोपहर कसमढ़ा गांव में गोहट्टी तालाब के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान बड़फरा गांव निवासी विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, पवन खुरासिया तथा जीतू गुधेनिया स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए। इससे पहले की वे कुछ समझ पाते चारो आरोपियों ने बलपूर्वक उनको घसीटते हुए कार में पटक दिया। इसके बाद आरोपी कार से उनको सुनसान जगह पर लेकर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सड़क पर पटककर डंडे से उनकी जमकर मारपीट की। पिटाई के दौरान आरोपियों ने कुछ अपमानजनक शब्द भी कहलवाए।
विज्ञापन
यह वीडियो अधिकारियों के संज्ञान में आया तो तत्काल पुलिस की दो टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर अम्बाह तथा महुआ पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। एएसपी डॉ अरविंद ठाकुर का कहना है कि महुआ थाना क्षेत्र से नामजद आरोपी ने दो दिन पहले दलित समाज के चार लड़कों का अपहरण किया था। हालांकि, पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए तत्काल उनको मुक्त करा लिया था। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
