फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: 3.2 kg of gold worth Rs 2 crore robbed from goldsmith's clerk in broad daylight

MP News: मुरैना में दो करोड़ का सोना दिनदहाड़े लूटा, बदमाशों ने मुनीम को अड़ाया कट्टा और ले भागे 3.2 KG गोल्ड

Wed, 31 Jan 2024 10:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 10:06 PM IST
सार

मुरैना में एक लूट की वारदात ने चौंका दिया है। दो करोड़ का सोना बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया है। मामले में पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। 

विज्ञापन
Morena: 3.2 kg of gold worth Rs 2 crore robbed from goldsmith's clerk in broad daylight
जहां लूट हुई, वहां की जांच करने जाती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना में मुख्यमंत्री आने के एक दिन पहले ही बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बंदूक की नोक पर दो करोड़ का सोना दिनदहाड़े लूट लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बता दें बुधवार को ग्वालियर मुरार में स्थित बीपी ज्वैलर्स के मालिक राहुल गोयल का मुनीम शैलेश गुप्ता ग्वालियर से जौरा, कैलारस और सबलगढ़ के व्यापारियों को सोना-चांदी के जेवर की सप्लाई करने जा रहा था। बागचीनी थाना क्षेत्र में जौरा रोड कटीबरी हनुमान मंदिर के पास बाइक पर आए दो सशस्त्र बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सेल्समैन से तीन किलो 200 ग्राम सोना के जेवर लूट लिए। चालक टॉयलेट करने उतरा था, तभी बदमाश वहां आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लूटे गए माल कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन


इस तरह दिया गया था वारदात को अंजाम
बता दें कि बीपी ज्वैलर्स का मुनीम शैलेश गुप्ता अपने ड्राइवर के साथ ग्वालियर से जौरा की ओर अपने साथ जेवराती सोना लेकर जा रहे थे। तभी अचानक दो हथियार बंद बुलेट से बदमाश आए और कट्टे की नोक पर 3 किलो 200 ग्राम सोना लूटकर ले गए। फरियादी शैलेश गुप्ता ने बताया कि मेरा ड्राइवर टॉयलेट करने के लिया गया था। बदमाशों ने मेरे ऊपर कट्टा लगाया और मेरी बदमाशों से छीना झपटी भी हुई और हाथापाई के बाद मुझ से लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मैं बागचीनी थाने में पहुंचा हूं और एफआईआर दर्ज करा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरैना एएसपी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी हमें कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मिल गए हैं। जल्दी ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा। आरोपी अभी तक कोई नहीं पकड़ा है, कुछ क्लू हमें मिल गए हैं। जल्दी ही आरोपी पकड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed