{"_id":"6426d9cfb1cc437d7b03ded5","slug":"lover-killed-girlfriend-with-ax-in-morena-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला
Fri, 31 Mar 2023 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 06:32 PM IST
सार
मुरैना में शारीरिक संबंधों की बात पर प्रेमिका की हत्या कर दी गई। प्रेमिका लिवइन में रह रही थी। मृतका की बेटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। शारीरिक संबंधों की बात पर प्रेमिका की हत्या कर दी गई। प्रेमिका लिवइन में रह रही थी। मृतका की बेटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुरैना गांव का है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह खबर मिली कि मुरैना गांव स्थित ताल मोहल्ला, टॉवर के पास एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को पड़ताल के दौरान पता चला कि मृतक महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी हरेंद्र गुर्जर निवासी हरिगवां के साथ लिव-इन में रह रही थी। प्रेमी युगल मुरैना गांव में एक किराए के मकान में रह रहे थे। आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
इसी विवाद में आरोपी हरेंद्र गुर्जर ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी ने फोन से अपने पड़ोसी को बताया कि, उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसके मवेशी बाहर बंधे हुए, इसलिए उनको अंदर बांध देना। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मृतका के परिजनों का कहना है कि मृतिका व उसकी बेटी और आरोपी हरेंद्र गुर्जर एक ही मकान में किराए से रहते थे। बीती रात आरोपी हरेंद्र गुर्जर ने मृतिका के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने बेटी को कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
टीआई चौहान का कहना है कि महिला अपने पति को छोड़कर प्रेनी के साथ लिव-इन मे रह रही थी। घटना की वजह अभी पता नहीं चली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। ASP रायसिंह नरवरिया का कहना है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या कर दी है, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के आरोपों पर जांच की जा रही है।