फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   In the Panchayat organized in Morena temple, the accused party opened fire in front of the Panchayat

पंचायत में दबंगई: मंदिर में आरोपी पक्ष ने पंचों के सामने ही झोंके फायर; एक गिरफ्तार, चार पर मामला दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 04:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 06 Sep 2023 04:37 PM IST
सार

कोल्हुआ निवासी धर्म सिंह तोमर के लड़के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इसको लेकर मंदिर में पंचायत की जा रही थी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
In the Panchayat organized in Morena temple, the accused party opened fire in front of the Panchayat
मंदिर में पंचायत के दौरान फायरिंग करते युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में मंदिर पर चल रही पंचायत में आरोपी पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए पंचों के सामने ही बंदूकों से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग को देखकर पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। कुछ पंच खड़े होकर अपने अपने घर चले गए और कुछ आरोपियों को समझाने का प्रयास करते नजर आए। इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोल्हुआ निवासी जयप्रकाश ओझा के खाते से पांच लाख रुपये निकल गए। इस मामले में जयप्रकाश ने सिटी कोतवाली में कोल्हुआ निवासी धर्म सिंह तोमर के लड़के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इसी मामले को लेकर तीन सितंबर को कोल्हुआ मंदिर पर पंचायत बुलाई गई। उसी दौरान आरोपी धर्म सिंह तोमर बगैरह ने बंदूकों से हवाई फायर कर भय पैदा किया। फायरिंग के चलते मंदिर पर पंचायत के बीच भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो आज सुबह से वायरल हो रहा है। उसमें तीन लोग बंदूकों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, सिहोनिया थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया का कहना है कि कोल्हुआ मंदिर पर पंचायत के दौरान फायरिंग के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी जीतू सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed