फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Gwalior News: Student of Class I Beaten Up With A Stick For Misspelling a Word, FIR Registered

MP News: अंग्रेजी की स्पेलिंग गलत लिखी तो पहली क्लास के बच्चे को डंडे से पीट दिया, शिक्षक पर FIR

Sat, 05 Nov 2022 06:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Nov 2022 06:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कक्षा 1 के बच्चे ने अंग्रेजी का शब्द गलत लिखा तो उसे शिक्षक ने डंडे से पीटा। मामला उल्टा पड़ गया है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
Gwalior News: Student of Class I Beaten Up With A Stick For Misspelling a Word, FIR Registered
मुरैना में कक्षा-1 के बच्चे को इतना पीटा कि घाव हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक मासूम छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिले की अंबाह तहसील में स्थित सरस्वती स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले मासूम छात्र अयान को शिक्षक ने डंडे से पीटा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक भूरा शर्मा के खिलाफ मारपीट व गाली देने का मुकदमा कायम किया है। छात्र के कान में अंदरूनी चोट के कारण रक्तस्त्राव से दर्द है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कस्बा के पूठ रोड पर रहने वाले शौकत खां का छोटा बेटा अयान, उम्र-नौ साल, सरस्वती स्कूल में पढ़ने गया था। अंग्रेजी विषय के शिक्षक भूरा शर्मा ने अयान को अंग्रेजी के शब्द की स्पेलिंग पूछी। पहली कक्षा के छात्र ने स्पेलिंग में गलती कर दी। इस बात पर गुस्साए शिक्षक ने छात्र अयान पर डंडा बरसा दिया। डंडे की चोट के निशान छात्र की बांह से गाल, पीठ व कान पर साफ दिखाई दे रहे हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र घर पहुंचा तो बेटे को चोटिल देखकर उसकी मां रो पड़ी। मां ने अपने पति को दुकान से घर बुलाकर बेटे का हाल बताया। तब थाने पहुंंचकर पीड़ित ने पुलिस से मारपीट की शिकायत की। टीआई जितेन्द्र नगाइच ने आरोपी शिक्षक भूरा शर्मा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कायम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed