{"_id":"648d17d9af7fe0a67002cab3","slug":"bus-going-from-gwalior-to-delhi-collided-with-a-standing-dumper-many-people-died-more-than-10-injured-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर से दिल्ली जा रही बस खड़े डंपर से टकराई, तीन की मौत, 10 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर से दिल्ली जा रही बस खड़े डंपर से टकराई, तीन की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Sat, 17 Jun 2023 07:55 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 17 Jun 2023 07:55 AM IST
सार
मुरैना में बस हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दस से ज्यादा मुसाफिर घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गाय है।
विज्ञापन
मुरैना में बस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दिल्ली जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा मुरैना जिले के सरायछौला थाना इलाके के देवपुरी बाबा के पास हुआ है। बताया गया कि ग्वालियर से दिल्ली जा रही बस से चालक ने नेशनल हाईवे 44 पर नियंत्रण को दिया। हादसा देर रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है। बस देवपुरी बाबा पर खड़े डंपर से जा भिड़ी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपाल के लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान सहित घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हताहत लोगों को निकाला। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल लाया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
चालक को आ गई थी झपकी
घटना के बाद नेशनल हाईवे 44 पर जाम लग गया था। बस में अधिकतर सवारी मजदूर वर्ग की थीं। अधिकांश सवारी टीकमगढ़ छतरपुर से दिल्ली मजदूरी करने के लिए जा रही थी। मुरैना कलेक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। साथ ही घायलों और मृतकों को सरकार द्वारा जो भी आर्थिक सहायता जल्द ही दी जाएगी। घायलों ने बताया कि सुबह का समय था ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण से यह हादसा हुआ है। सड़क के किनारे खड़े डंपर से बस टकरा गई। हालांकि बस चालक की भी घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हुए हैं हादसे
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जिला अस्पताल में पहुंचे और घायलों को हर संभव इलाज के निर्देश जिला अस्पताल के डॉक्टर और अधिकारियों को दिए। हालांकि सरायछौला इलाके में यह कोई पहला हादसा नहीं है इससे पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सड़क के किनारे ट्रक और डंपर खड़े रहते हैं।