{"_id":"63f71d34215f654628022a73","slug":"accident-in-morena-fierce-collision-between-truck-and-car-four-killed-in-accident-three-brothers-among-dead-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident in Morena: ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत, हादसे में चार की मौत, मरने वालों में तीन सगे भाई-बहन शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Morena: ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत, हादसे में चार की मौत, मरने वालों में तीन सगे भाई-बहन शामिल
Thu, 23 Feb 2023 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 02:21 PM IST
सार
जौरा निवासी ऋषभ जैन अपने छोटे भाई धीरज जैन, बहन नेहा जैन तथा दोस्त प्रियांशु यादव को साथ लेकर बुधवार रात कार से मुरैना आये थे जहां से कार से वापिस जौरा के लिए रवाना हुए थे और बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
मुरैना में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार में टक्कर मारी और बाद उसे करीब 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए पलट गया। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना जौरा शहर स्थित एमएस रोड पर रजौधा हाउस के पास की बताई गई है।कार में कुल चार लोग सवार थे। वे रात को मुरैना में आयोजित एक शादी-समारोह में शामिल होने के बाद गुरुवार 12 बजे अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में भाई-बहिन सहित तीन एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जौरा निवासी ऋषभ जैन अपने छोटे भाई धीरज जैन, बहन नेहा जैन तथा दोस्त प्रियांशु यादव को साथ लेकर बुधवार रात कार से मुरैना आये थे। मुरैना में ऋषभ के किसी रिश्तेदार का यहां शादी-समारोह का कार्यक्रम था। शादी में शामिल होने के बाद सुबह करीब 11 बजे ऋषभ अपने भाई-बहन तथा दोस्त के साथ कार से वापिस जौरा के लिए रवाना हो गया। शहर में प्रवेश करते हुए वे एमएस रोड पर रजौधा हाउस के सामने से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार उचटकर दूसरी तरफ पहुंच गई और ट्रक में उलझ गए। ट्रक करीब 200 मीटर दूर तक कार को घसीटते हुए अपने साथ ले गया, इसके बाद सड़क पर लहराते हुए पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। उधर इस हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने बाहर निकलकर देखा तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन लोगों की सांसे चल रही थी। पुलिस ने सभी लोगों को वाहन में रखकर उपचार के जिला अस्पताल मुरैना के लिए रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि मुरैना ले जाते समय दो लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। एक को गंभीर हालत में ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। ग्वालियर पहुंचने से पहले उसकी भी मौत ही गई।

हादसे के बाद पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम ऋषभ जैन, धीरज जैन, नेहा जैन तथा प्रियांशु यादव है। इनमें से ऋषभ, धीरज व नेहा जैन आपस में सगे भाई-बहन हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक नशे की हालत में था। वह पास के ही किसी गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसडीओपी जौरा ऋतु केवरे ने बताया कि सुबह एमएस रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार शादी-समारोह में शामिल होने के बाद मुरैना से घर लौट रहे थे। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।