फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Opium was grown on one and a half bighas of land, police seized opium worth seven crores standing in the field

मुरैना: डेढ़ बीघा जमीन पर उगा रखी थी अफीम, पुलिस ने खेत में खड़ी सात करोड़ की अफीम जब्त की

Sun, 20 Feb 2022 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

मुरैना जिले के अम्बाह थाना क्षेत्र के ककरारी गांव के पास चंबल के बीहड़ों में क्राइम ब्रांच ने अफीम की फसल पकड़ी है। डेढ़ बीघा जमीन लगी फसल की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने अफीम के पौधों को काटकर जब्त किया है। 

विज्ञापन
Morena: Opium was grown on one and a half bighas of land, police seized opium worth seven crores standing in the field
पुलिस ने डेढ़ बीघा में लगा रखी अफीम की फसल पड़ी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरोपियों ने लोगों को चकमा देने के लिए अफीम की खेती के चारों ओर सरसों की फसल उगा रखी थी और फूल के पौधे लगा रखे थे। जिससे अफीम को कोई पहचान न पाए। एक महीने बाद अफीम की तैयार फसल का बाजार मूल्य करीब 7 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अम्बाह जनपद के अंतर्गत आने वाले महासुख का पुरा, ककरारी गांव में पूरन सिंह परमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने डेढ़ बीघा खेत में अफीम की फसल बोई थी। इस फसल को गांव वालों की नजर से बचाने के लिए चारों तरफ सरसों की फसल बोई थी। इसके बात खेत के चारों तरफ वायरिंग के सहारे कपड़े बांधकर कवर कर दिया था। खेत के बीच खड़े अफीम के पौधों में बड़े होकर फूल खिलने लगे। सरसों के बीच मे अजीब तरह के फूल देखकर गांव में इसकी चर्चा होने लगी। कोई इसे विलायती पौधे बताने लगा तो कोई कुछ और कहने लगा। यह बात पुलिस के कानों तक पहुंची तो पुलिस ने गुपचुप तरीके से अपने एक आरक्षक को भेजकर इसकी जांच कराई। पुलिस पड़ताल में यह क्लीयर हो गया कि यह अफीम की फसल है तो इसकी सूचना एसपी को दी गई।
विज्ञापन

 
एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर पुलिस ने खेत में खड़े अफीम के पौधों को उखाड़ना शुरू किया। पुलिस की यह कार्रवाई करीब 5 घंटे तक चली। इस दौरान पुलिस ने खेत में खड़े अफीम के पौधों को उखाड़कर पुलिस वाहन में रखा और थाने पर लेकर आए। इसके बाद पुलिस ने खेत मालिक के घर दबिश देकर इसके बेटे मुकेश परमार को बंद कर दिया है। बताते हैं कि बेटे के थाने में बंद होने की खबर लगते ही कुछ देर बाद आरोपी किसान पूरन सिंह परमार भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने बाप-बेटे दोनों को हवालात में बंद कर दिया है। साथ ही पुलिस ने अफीम के पौधों को नष्ट करने की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed