फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Hanuman ji reached Kotwali, the priest was making rounds of the police station to bring back

मुरैना: कोतवाली पहुंचे हनुमान जी, वापस लाने पुजारी लगा रहा थाने के चक्कर

Tue, 19 Apr 2022 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 06:20 PM IST
सार

मुरैना में एक थाना चर्चा का विषय बन गया है, दरअसल वहां शासकीय जमीन पर विराजे हनुमान जी की मूर्ति को थाने ले आई है। मूर्ति विराजित करने वाला साधू दो दिन से थाने के चक्कर लगा रहा है ताकि उसे मूर्ति वापस मिल जाए। 

विज्ञापन
Morena: Hanuman ji reached Kotwali, the priest was making rounds of the police station to bring back
हनुमान जी की मूर्ति को थाने से वापस लाने के लिए गुहार लगाने पहुंचा साधू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक पुजारी दो दिन से थाने के चक्कर लगा रहा है, वह भगवान हनुमान जी की उस प्रतिमा को लेने जा रहा है, जिसे पुलिस उठाकर कोतवाली में ले आई है।
विज्ञापन


दरअसल मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सिलाई का है। गांव में एक साधू रघुनाथ ने हनुमान जयंती के दिन पत्थरों का कच्चा चबूतरा बनाकर हनुमान जी की मूर्ति विराजित कर दी थी। अगले दिन कुछ ग्रामीण थाने पहुंच गए और शिकायत की कि कुछ बाहरी लोग सरकारी जगह पर कब्जा करने की नीयत से हनुमानजी की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं। ये विवाद की वजह भी बन सकता है। शिकायत के बाद पुलिसवाले रविवार सुबह ही मूर्ति को चबूतरे से उठा लाए। मूर्ति को सिविल लाइन थाने के पास एक कमरे में बंद कर रख दिया है। पुलिस का दावा है कि उसकी पूजा की जा रही है। साधू को जैसे ही पता चला कि मूर्ति पुलिस ले गई है तो वो थाने पहुंचकर मूर्ति वापस देने की गुहार लगाई है। दो दिनों से लगातार चक्कर लगाने के बाद भी मूर्ति वापस नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


सीएसपी अतुल सिंह ने बताया शासकीय जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित किया गया था इसलिए पुलिस हनुमान जी की मूर्ति को थाने लेकर आई है। उन्होंने बताया के अब पुलिस के द्वारा रामायण का पाठ कराया जाएगा और उसके बाद किसी मंदिर में भगवान हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। भगवान की मूर्ति थाने में रखी है और उनकी पूजा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed