फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: families were not agree for the marriage, the couple hanged themselves, died

मुरैना: शादी के लिए परिवार राजी नहीं हुआ तो युवक-युवती ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, दोनों की मौत

Fri, 04 Feb 2022 12:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 04 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक युवक और युवती ने फांसी लगा ली। दोनों में प्रेम था और शादी करना चाहते थे। परिवार इसके लिए राजी नहीं थे। इस वजह से उन्होंने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात यह फैसला लिया। 
 

विज्ञापन
Morena: families were not agree for the marriage, the couple hanged themselves, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक और युवती ने एक ही फंदे पर फांसी लगा ली। दोनों में प्रेम था और शादी करना चाहते थे। दो दिन पहले ही परिवारों के सामने उन्होंने अपनी बात रखी थी, पर परिजन राजी नहीं हुए। तब दोनों ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


मामला मुरैना के पालि का पुरा का है। युवती बुधवार रात शौच का कहकर घर से निकली थी। जब काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने निकले। खेतों में और आसपास जब उसका कोई निशान नहीं मिला तो गुरुवार सुबह 5 बजे उसके रिश्तेदार भागीरथ सखवार के घर पहुंचे। सखवार के छोटे बेटे अनूप के बारे में पूछताछ की। उसके कमरे में जाकर देखा तो दोनों फंदे पर झूल रहे थे। 
विज्ञापन


मोबाइल मिला था लड़की के पास
युवती के रिश्तेदारों को उसके पास बुधवार को ही एक मोबाइल मिला था। यह मोबाइल उसे अनूप ने दिया था। इस बात पर परिजनों ने उसे खूब फटकारा था। इससे पहले भी दोनों की शादी कराने का अनुरोध परिवार ठुकरा चुके थे। इस वजह से दोनों ने अपनी जीवनलीला ही खत्म कर ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed