फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena Accident News: Bus fell in canal near Singrauli, grandfather and grandson dead, more than 15 injured

Morena Accident News: सिंगरौली के पास नहर में गिरी बस, दादा-पोते की मौत, 15 से अधिक घायल

Wed, 15 Jun 2022 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 05:23 PM IST
सार

सिंगरौली गांव के पास फलदान लेकर श्योपुर जा रही एक बस चंबल नहर में अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई, वहीं 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Morena Accident News: Bus fell in canal near Singrauli, grandfather and grandson dead, more than 15 injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बस नहर गिर गई। हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई, वहीं 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। सभी लोग फलदान की रस्म निभाने जा रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरैना के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के सिंगरौली गांव के पास फलदान लेकर श्योपुर जा रही एक बस चंबल नहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिरी। बस ने दो से तीन पलटी खाई और नहर में जाकर सीधे खड़ी हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार खांडौली गांव निवासी अभिलाष सिंह सिकरवार उम्र 50 साल व उनके आठ साल के पोते चिराग सिकरवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि यह फलदान खांडौली के कोक सिंह का पुरा के लाल सिंह सिकरवार के यहां से श्योपुर के लिए जा रहा था। जिसमें बस के जरिए सभी लोग श्योपुर जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है। मुरैना जिले के चंबल नहर में बस पलटने से दो अनमोल जिंदगियों के निधन का ह्रदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। हादसे में घायल हुए यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मैं उपचाररत सभी व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed