{"_id":"6496f8cf688c2ccd4301f463","slug":"money-withdrawn-from-poor-s-accounts-by-tampering-with-finger-print-three-kiosk-operators-arrested-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: फिंगर प्रिंट में गड़बड़ी कर निकाले गरीबों के खातों से पैसे, तीन कियोस्क संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: फिंगर प्रिंट में गड़बड़ी कर निकाले गरीबों के खातों से पैसे, तीन कियोस्क संचालक गिरफ्तार
Sat, 24 Jun 2023 07:38 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 24 Jun 2023 07:38 PM IST
सार
उमरिया में पुलिस ने तीन कियोस्क संचालकों को गिरफ्तार किया है। उन पर फिंगरप्रिंट में गड़बड़ी कर गरीबों के खातों से पैसे निकालने का आरोप है।
विज्ञापन
उमरिया का पाली पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली पुलिस ने विभिन्न ग्रामों में धोखाधड़ी कर गरीबों के खातों से पैसा उड़ाने वाले तीन कियोस्क सेंटर संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अतुल जायसवाल निवासी शाहपुर, बिलाल खान निवासी शहडोल तथा प्रकाश जायसवाल निवासी ग्राम बड़वाही है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा। हालांकि, तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 120बी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
धोखे से भरते थे पर्ची
जानकारी के मुताबिक कुछ हितग्राहियों ने थाने में शिकायत की थी कि उनके खातों से पूरी राशि निकाल ली गई है। जांच में पता चला है कि खाताधारक जितना बोलते थे, उससे ज्यादा राशि भरकर कियोस्क सेंटर संचालक पैसे निकाल लेते थे। जब वे दोबारा राशि निकालने पहुंचे तो बताया गया कि खाते में पैसा है ही नहीं। ठगी का शिकार हुए एक ग्रामीण ने बताया कि उसके खाते मे 20 हजार रुपये थे। पिछले दिनों उसने 10 हजार रुपये की पर्ची भरवाई। उसे 10 हजार का भुगतान भी हुआ लेकिन खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
एक उंगली अपनी भी लगाई
धोखाधड़ी की शुरूआत कियोस्क सेंटर संचालक खाता खोलने ही कर देते थे। खाता खोलने की प्रक्रिया मे धारक की पांचों उगलियों को मशीन पर रखवाकर फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं। कियोस्क संचालक चार उंगलियां तो खाता धारक की रखवाते थे, लेकिन नजर बचाकर एक उंगली अपनी भी रख देते थे। इस तरह अब पैसा निकालने के लिए खाताधारक की जरूरत भी नहीं पड़ती थी। जांच मे अभी इस तरह के 4-5 मामले ही सामने आए हैं। कई लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। पुलिस का मानना है कि जब लोग अपना खाता चेक करेंगे, तब उन्हें इस बात की जानकारी होगी। फरियादियों की संख्या बढ़ सकती है।