फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Molestation victim father hangs himself alleges pressure of withdrawing the case

मध्य प्रदेशः बेटी से छेड़छाड़ का केस वापस लेने को स्कूल प्रशासन ने बनाया दबाव, पिता ने की खुदकुशी

Mon, 14 Oct 2019 01:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 14 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Molestation victim father hangs himself alleges pressure of withdrawing the case
सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश के सागर जिले में छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता के पिता ने खुदकुशी कर ली। जिला पुलिस के मुताबिक बेटी के स्कूल की महिला प्रिंसिपल के द्वारा छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने का दबाव डालने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर गढ़ाकोटा में शनिवार देर रात एक खेत में जाकर बिजली के खंभे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


गढ़ाकोटा थाना प्रभारी कमलेंद्र कलचुरी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने लिखा है कि महिला प्रिंसिपल समेत कुछ अन्य लोगों ने उसकी बेटी द्वारा दर्ज छेड़छाड़ के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दसवीं कक्षा की छात्रा ने एक शिक्षक प्रदीप जैन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे पिछले महीने आईपीसी की संबंधित धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।  


कलचुरी ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर स्कूल प्रिंसिपल और अन्य पर आईपीसी की धारा 306 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर दिया है। अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों के परिवार के सदस्यों ने मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed