{"_id":"620302ec04c9527094573a4a","slug":"molestation-of-a-teenager-in-rewa-the-accused-cut-the-victim-s-face-with-tooth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: रीवा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे को दांत से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: रीवा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे को दांत से काटा
Wed, 09 Feb 2022 05:25 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, रीवा (मप्र)
एजेंसी, रीवा (मप्र)
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 09 Feb 2022 05:25 AM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को सोमवार को दी गई। उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में कथित तौर पर एक 17 वर्षीया नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके चेहरे को बुरी तरह दांत से काट दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों ने गांव से उसका अपहरण करने के बाद रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बहन के साथ मेले से लौट रही थी पीड़िता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को सोमवार को दी गई। उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और वे उसे जंगल ले गये, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में दो नाबालिग लड़के हैं और एक अन्य आरोपी है। वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपने दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह से काट दिया। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वर्मा कहा कि पीड़िता रविवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें आप बीती सुनाई। इसके बाद सोमवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ हनुमना पुलिस थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोस्को) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
