फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Modern Maternity Wing to be built in Bhopal: Health Minister did Bhoomi Pujan, the wing will have modern facilities

भोपाल में बनेगी मॉडर्न मेटरनिटी विंग: स्वास्थ्य मंत्री ने किया भूमिपूजन, 120 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

Sun, 13 Feb 2022 10:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 10:23 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने संत हिरदाराम नगर सिविल हॉस्पिटल में शनिवार को 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मॉडर्न मेटरनिटी विंग का भूमिपूजन किया। 

विज्ञापन
Modern Maternity Wing to be built in Bhopal: Health Minister did Bhoomi Pujan, the wing will have modern facilities
भोपाल: मॉडर्न मेटरनिटी विंग का भूमिपूजन करते स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने संत हिरदाराम नगर सिविल हॉस्पिटल में शनिवार को 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मॉडर्न मेटरनिटी विंग का भूमिपूजन किया। मेटरनिटी विंग में एक ही छत के नीचे मां और बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 
 
डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता के लिये सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। उसी क्रम में माँ एवं नवजात बच्चे को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये संत हिरदाराम नगर सिविल अस्पताल में मॉडर्न मेटरनिटी विंग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र की जनता को कम दूरी पर ही सुरक्षित प्रसव एवं नजवात शिशु संबंधी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिये बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
 

Modern Maternity Wing to be built in Bhopal: Health Minister did Bhoomi Pujan, the wing will have modern facilities
भोपाल जनसंपर्क ने ट्वीट कर जानकारी दी - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडर्न मेटरनिटी विंग में रहेंगी ये सुविधाएं
इस 120 बिस्तरीय मॉडर्न मेटरनिटी विंग में भूतल पर 2 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, प्री एवं पोस्ट लेबर रूम और 45 बिस्तरीय पीएनसी वॉर्ड का निर्माण किया जाएगा। प्रथम तल पर 8 बिस्तरीय आइसोलेशन वॉर्ड, 40 बिस्तरीय मेटरनिटी वॉर्ड, पीआईसी, एचडीयू एवं एनबीएसयू बनाई जाएगी। द्वितीय तल पर 38 बिस्तरीय मेटरनिटी वॉर्ड बनाया जाएगा। यहां पर एक ही छत के नीचे सभी जांच समेत इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed