फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mob Lynching in Neemuch: BJP leader thrashes old man by saying 'you are a Muslim', police found dead body

Mob Lynching in Neemuch: ‘तू क्या मुस्लिम है’ कहकर बीजेपी नेता ने बुजुर्ग को पीटा, पुलिस को मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 21 May 2022 09:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां के एक बुजुर्ग को कुछ लोगों द्वारा पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति मारते हुए पूछ रहा है कि तेरा नाम क्या मोहम्मद है? जावरा से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता। पिटने वाले बुजुर्ग का शव पुलिस को मिला है। उसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में भाजपा नेता पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Mob Lynching in Neemuch: BJP leader thrashes old man by saying 'you are a Muslim', police found dead body
वायरल वीडियो में बुजुर्ग के साथ मारपीट साफ नजर आ रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इन दिनों मॉब लिंचिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं। सिवनी, फिर आलीराजपुर और अब नीमच। ताजा मामला नीमच का है, यहां के एक बुजुर्ग को कुछ लोगों द्वारा पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति मारते हुए पूछ रहा है कि तेरा नाम क्या मोहम्मद है? जावरा से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता। पिटने वाले बुजुर्ग का शव पुलिस को मिला है। उसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में भाजपा नेता पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार वीडियो मनासा का है। मार खा रहे व्यक्ति का नाम भंवरलाल चत्तर जैन है, उनकी उम्र 65 वर्ष है। जो रतलाम जिले के सरसी तहसील, जावरा के निवासी थे। पिटाई से उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह मनासा रामपुरा रोड पर उनका शव मिला है। इसके बाद एक वीडियो वायरल होने लगा। इसमें भंवरलाल जैन पिटते दिख रहै हैं, उनसे पूछा जा रहा है कि 'क्या तुम मुसलमान हो'। पिटाई करने का आरोप मनासा में पूर्व पार्षद बीना कुशवाहा के पति दिनेश कुशवाहा पर है। मनासा पुलिस ने दिनेश कुशवाहा और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि नीमच में मॉब लिंचिंग हुई है।
विज्ञापन

 
लापता थे, पुलिस ने फोटो डाला तो मिली जानकारी
सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा मृतक का फोटो डालने के बाद उसके परिवारजनों को इनकी जानकारी हुई। परिवार वाले सुबह ही मनासा आए और भंवरलाल जैन का गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग पूर्णिमा पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले पर भेरू पूजन करने गए थे। दूसरे दिन 16 मई को दोपहर 12 बजे भंवरलाल परिजनों को बिना बताए किले से नीचे उतर गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब वे नहीं मिले तो चित्तौडगढ़ कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। 19 मई को दोपहर में मनासा के रामपुरा रोड पर भंवरलाल की लाश मिली। शव मिलने के बाद उन्हें मारपीट का वीडियो भी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मृतक का भाई, गांव और जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मनासा थाने पर एकत्रित हो गए। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मारपीट करने वाला आरोपी दिनेश पिता बोथलाल कुशवाह है, जो मनासा के काछी मोहल्ले का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मारपीट वाला वीडियो आरोपी दिनेश ने खुद ही स्वच्छ भारत ग्रुप में वायरल किया था। उसके बाद ये वायरल हो गया। यही वीडियो अन्य ग्रुप में होते हुए भंवरलाल के परिजनों तक पहुंचा।
 
नीमच के मनासा थाने के टीआई केएल डांगी ने बताया कि रामपुरा रोड़ पर हमें एक शव मिला था। हमने मृतक के परिवारजनों के बारे में पता लगाया। शव को परिवार को सौंपा गया। आज यानी शनिवार को मृतक के भाई के मोबाइल पर एक वीडियो मिला। जिसमें उनके मृतक भाई के साथ एक व्यक्ति मारपीट कर रहा है। उस वीडियो की जांच की गई। बाद में उनके भाई ने रिपोर्ट लिखवाई। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 और 304 के तहत केस दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है। 


कौन था पिटने वाला शख्स
रतलाम जिले की सबसे बुजुर्ग सरपंच पिस्ताबाई चत्तर (86) के बड़े बेटे थे भंवरलाल जैन। भंवरलाल के एक भाई अशोक चत्तर मंडी में तुलावटी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, जबकि दूसरे भाई राजेश समाजसेवा में सक्रिय होकर सरपंच प्रतिनिधि हैं। 


कांग्रेस हमलावर
मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया और कहा- ये मध्यप्रदेश में आखिर हो क्या रहा है…? कमलनाथ ने कहा कि सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या… जिनका नाम भंवरलाल जैन बताया जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि सिवनी की तरह यहां भी आरोपी का जुड़ाव भाजपा से होना सामने आ रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आखिर कहां है? कब तक लोगों को यूं ही मारा जाता रहेगा…? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं…? सरकार का ध्यान तो सिर्फ इवेंट में है?



इस मामले में पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया। लिखा- मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा के दिनेश कुशवाह के विरुद्ध धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। देखते हैं गिरफ्तारी होती है या नहीं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मामले में ट्वीट किया है और गृहमंत्री से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed