फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Missionary organization was forcibly getting minors to do Christian prayer in Katni

MP News: कटनी में मिशनरी संस्था करवा रही थी नाबालिगों से जबरन ईसाई प्रेयर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने फटकारा

Mon, 29 May 2023 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 08:59 PM IST
सार

मामला कटनी जिले के झिंझरी इलाके का है, जहां लंबे समय से एससी-एसटी के बच्चों को स्कूल में खेल से लेकर पढ़ाई-लिखाई में परेशान करते हुए क्रिश्चिन प्रार्थना करवाने का दबाव डाला जाता था। मामले में पुलिस थाने में एफआईआर भी करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
Missionary organization was forcibly getting minors to do Christian prayer in Katni
संस्था संचालकों को फटकार लगाते राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी में बच्चों से जोर-जबर्दस्ती कर ईसाई प्रार्थना करवाने का मामला सामने आया है। बच्चों ने इसकी शिकायत की है। मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने संबंधितों को फटकार लगाई और जांच की बात कही। कुछ अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, उन पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें पूरा मामला कटनी जिले के झिंझरी इलाके का है, जहां लंबे समय से एससी-एसटी के बच्चों को स्कूल में खेल से लेकर पढ़ाई-लिखाई में परेशान करते हुए क्रिश्चिन प्रार्थना करवाने का दबाव डाला जाता था।  सोमवार को कटनी पहुंचे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से बच्चों ने शिकायत की थी। कानूनगो ने कहा कि बच्चों ने बताया था कि उनका मन नहीं होने पर भी जबरदस्ती प्रार्थना करवाई जाती थी। दवाईयां नहीं दी जातीं, खेल गतिविधियाों में शामिल नहीं होने दिया जाता था। दीपावली के दिन भी जोर देकर ईसाई प्रेयर करवाई जाती थी। ये सीधा-सीधा धर्मांतरण का मामला है। हम इसे लेकर एफआईआर करवा रहे हैं। वहीं संस्थान को विदेशी फंडिंग मिलने के संकेत भी मिले हैं। 
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया कि मिशनरी संस्था आदिवासी और एससी-एसटी बच्चों को ईसाई प्रेयर के लिए प्रेरित करती थी, ये मामला धर्मांतरण का है। जिले के झिंझरी इलाके की मिशनरी संस्था बताई गई है, जहां चार नाबालिग बच्चों को परेशान किया जाता था। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो कटनी में ही रुक गए हैं और जांच में शामिल होने की बात कही है। कानूनगो का कहना है कि कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। हमारे यहां आने की जानकारी पहले सी लीक कर दी गई। हम संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई करवाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed