{"_id":"6544e038ee1efc2158041fea","slug":"miscreants-looted-businessman-s-accountant-in-mandsaur-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: बैंक से रुपये लेकर निकले मुनीम से बदमाशों ने की लूट; बेसबॉल बैट से किया हमला, पिस्टल लहराकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: बैंक से रुपये लेकर निकले मुनीम से बदमाशों ने की लूट; बेसबॉल बैट से किया हमला, पिस्टल लहराकर हुए फरार
Fri, 03 Nov 2023 05:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Nov 2023 05:28 PM IST
सार
पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े व्यापारी के मुनीम से 38 लाख रुपयों से भरा बैग बदमाश छीन ले गए। बेसबॉल बैट से मुनीम को किया लहूलुहान।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े व्यापारी के मुनीम पर हमला कर रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। लूट की यह घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार पिपलियामंडी में कृषि उपज मंडी व्यापारी रूपचंद होतवानी का मुनीम लाला जैन बैंक से रुपये निकालने गया था। वहां से वह रुपये लेकर गाड़ी से कृषि उपज मंडी जा रहा था तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और बेसबॉल के डंडे से हमला कर बैग छीनकर फरार हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
अक्रोशित व्यापारियों ने ने किया चक्काजाम
बताया जा रहा है कि लुटेरों के हाथ में पिस्टल भी थी, जिसे वह लहरा रहें थे। उन्होंने मुनीम पर बेसबॉल बैट से ही हमला किया। बैग में लगभग 38 लाख रुपये की रकम बताई जा रही है, जो मंडी में उपज लेकर आए किसानों को देना थे। वहीं मंडी व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट की इस वारदात के बाद कृषि उपज मंडी के बाहर व्यापारियों ने अक्रोशित होकर चक्काजाम कर दिया। जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
