{"_id":"61b4adbef3372b120f1089ed","slug":"miracle-in-katni-the-girl-lying-on-the-track-to-commit-suicide-the-goods-train-left-but-did-not-even-get-scratched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटनी में चमत्कार: सुसाइड करने पटरी पर लेटी युवती, मालगाड़ी निकल गई पर खरोंच तक नहीं आई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटनी में चमत्कार: सुसाइड करने पटरी पर लेटी युवती, मालगाड़ी निकल गई पर खरोंच तक नहीं आई
Sat, 11 Dec 2021 07:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:25 PM IST
सार
कटनी में शुक्रवार को अजब चमत्कार देखने को मिला। एक युवती ने आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गई। मालगाड़ी आई और निकल गई। उस युवती को खरोंच तक नहीं आई। वह युवती दहशत की वजह से बेहोश जरूर हो गई थी।
विज्ञापन
कटनी में रेलवे ट्रैक पर बेहोश युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में विलायत कलां रोड स्टेशन पर एक युवती ने मालगाड़ी के नीचे आकर जान देने की कोशिश की। पर उसकी किस्तम इतनी अच्छी थी कि उसे खरोंच तक नहीं आई। दहशत की वजह से वह बेहोश हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह स्वस्थ है और परिवार के पास लौट गई है।
मामला शुक्रवार शाम 6 बजे का है। देवरा गांव की युवती सोनम यादव पटरी पर आकर लेट गई थी। उमरिया से कटनी आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाए। पर रफ्तार इतनी अधिक थी कि मालगाड़ी नहीं रुकी और आगे चली गई। बाद में ड्राइवर कौशलेंद्र कुमार, उदित कुमार और गार्ड राजीव कुमार मोबाइल से वीडियो बनाते हुए युवती के पास पहुंचे। वह यह देखकर दंग रह गए कि उसे खरोंच तक नहीं आई थी। दहशत की वजह से वह बेहोश जरूर हो गई थी। उन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचना दी और बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
अब स्वस्थ है युवती
बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ अनिल झामनानी ने कहा कि शुक्रवार को रेलवे लाइन पर बेहोश युवती की जानकारी मिली थी। एंबुलेंस भेजकर उसे यहां लाया गया। इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर भी लौट गई है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि ट्रैक पर कोई भी मिलता है तो नियमों के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाती है। मालगाड़ी गुजरने के बाद भी युवती को खरोंच तक नहीं आई, यह एक चमत्कार ही है।