{"_id":"6326d243b4e7fb66581c8113","slug":"minor-kidnapped-from-chhindwara-found-in-jammu-police-recovered-girl-from-anantnag-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा से अगवा नाबालिग जम्मू में मिली, सात महीने पहले बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा से अगवा नाबालिग जम्मू में मिली, सात महीने पहले बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी
Sun, 18 Sep 2022 01:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:39 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने जम्मू के अनंतनाग से बरामद कर लिया है। लड़की को अगवा करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने जम्मू के अनंतनाग से बरामद कर लिया है। लड़की को अगवा करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया था। फरवरी माह में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। करीब सात महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बिछुआ पुलिस ने जम्मू के अनंतनाग से नाबालिग को बरामद कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।
टीआई पूर्वा चौरसिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कुशीनगर निवासी 32 वर्षीय धर्मेन्द्र भारती मजदूरी करने के लिए बिछुआ आया था। यहां नाबालिग को अपनी बातों में फंसाकर वह सात महीने पहले बच्ची को अपने साथ ले गया। फरवरी में बच्ची के परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान आरोपी की लोकेशन जम्मू में मिली। पुलिस टीम ने जम्मू के अनंतनाग पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा और नाबालिग को सकुशल बरामद किया।
जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग के साथ अनंतनाग के आतंकी सक्रिय क्षेत्र में रह रहा था, जिसके चलते जम्मू पुलिस हथियार बंद टीम लेकर बिछुआ पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र भारती पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।