फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister Usha Thakur visited Maa Sharda, ordered to close meat-liquor shops in the religious city

Maihar: मंत्री उषा ठाकुर ने किए मां शारदा के दर्शन, धार्मिक नगरी में मांस-मदिरा की दुकाने बंद करने कहा

Wed, 19 Apr 2023 01:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 01:29 PM IST
सार

सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को दिए आदेश में धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने कहा है कि धार्मिक नगरी मैहर के शारदा देवी मंदिर के पास से मांस मदिरा की दुकानें हटाए जाने के आदेश विभाग की मंत्री उषा ठाकुर की ओर से दिए गए हैं।

विज्ञापन
Minister Usha Thakur visited Maa Sharda, ordered to close meat-liquor shops in the religious city
मैहर मंदिर के पास खुली मांस मदिरा की दुकानें हटेंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी मैहर में मांस-मदिरा की दुकानें बंद करने का फरमान जारी करने के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार की धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने एक विवादित निर्णय लिया है। उन्होंने मैहर मंदिर के प्रबंधक समिति में पदस्थ मुस्लिम कर्मचारियों को हटाए जाने का निर्देश जारी किया है। दरअसल मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करने आई संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को एक ज्ञापन दिया गया था, इस पर संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि, मैहर मंदिर की प्रबंधक समिति में पदस्थ मुस्लिम कर्मचारियों को हटाया जाए।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री के निर्देश पर विभाग ने एक निर्देश सतना कलेक्टर को जारी किया है। इसमें विभाग ने कहा है कि मैहर में मां शारदा मंदिर में पदस्थ मुस्लिम कर्मचारियों को हटाया जाए। साथ ही तीन दिनों में इसकी रिपोर्ट मांगी है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को दिए आदेश में धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने कहा है कि धार्मिक नगरी मैहर के शारदा देवी मंदिर के पास से मांस मदिरा की दुकानें हटाए जाने और प्रबंध समिति में पदस्थ मुस्लिम कर्मचारियों को तत्काल हटाए जाने के आदेश विभाग की मंत्री उषा ठाकुर की ओर से दिए गए हैं। इसमें मंत्री ठाकुर के द्वारा विभाग को लिखे पत्र का हवाला देते हुए तीन दिन में शारदा प्रबंध समिति से मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने इसके पहले 24 नवम्बर 2022 को भी एक पत्र जारी कर मैहर नगरी एवं चित्रकूट को लेकर सतना कलेक्टर को भेजा था। इसमें आदेश दिए गए थे कि मैहर और चित्रकूट में आठ किलोमीटर के अंदर में शराब और मांस की दुकानें नहीं खोलने को लेकर नगर परिषद मैहर अध्यक्ष की ओर से मांग की गई है। इसलिए इस पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इसको लेकर बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत जिला मैहर के जिला संयोजक भानु प्रताप सिंह पिछले दो साल से विभाग की मंत्री को ज्ञापन देकर मैहर नगर पालिका एरिया से मांस मदिरा की दुकान हटाने और मुस्लिम कर्मचारी हटाने की मांग कर रहे थे। इनके द्वारा यह भी कहा गया था कि मुस्लिम समुदाय के लोग यहां हिन्दू नाम से दुकानें चलित कर रहे हैं।


इस आदेश में एसडीएम ने जानकारी दी कि वर्तमान में दो कर्मचारी मुस्लिम हैं। दोनों नियमित कर्मचारी हैं। समिति में प्रस्ताव रखा जाएगा और उसके अनुरूप ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस फरमान को लेकर हड़कंप की स्थिति बन गई है। उधर इस निर्णय को लेकर विहिप और बजरंग दल ने मां शारदा की महाआरती करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed