फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister Sarang's taunt on Congress: Said whoever bids highest on 10 janpath, he will become Leader of Opposition

मंत्री सारंग का कांग्रेस पर तंज: बोले- 10 जनपथ पर जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, वो बनेगा नेता प्रतिपक्ष  

Mon, 04 Apr 2022 12:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Apr 2022 12:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की अटकलों पर तंज कसा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 10 जनपथ पर जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, वो नेता प्रतिपक्ष बन जाएगा।

विज्ञापन
Minister Sarang's taunt on Congress: Said whoever bids highest on 10 janpath, he will become Leader of Opposition
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की अटकलों पर तंज कसा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 10 जनपथ पर जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, वो नेता प्रतिपक्ष बन जाएगा।
विज्ञापन

 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के पद छोड़ने पर कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। फिर भी कांग्रेस में पद छोड़ा नहीं छीना जाता है। पद के लिए बोली लगती है। यदि 10 जनपथ पर मध्य प्रदेश के विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की बोली लगेगी, उस बोली में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को पद मिलेगा। यदि बोली नेहरू परिवार के हिसाब की नहीं हुई तो कमलनाथ जी बने रहेंगे। और यदि कमलनाथ जी से ज्यादा किसी ने बोली लगा दी तो वह नेता प्रतिपक्ष बन जाएगा। सारंग ने कहा कि कांग्रेस में समर्पण, अनुशासन और संगठन का कहीं स्थान नहीं है, पैसे का बोल बाला है।
विज्ञापन

 
सारंग ने अरुण यादव और कमलनाथ के साथ पूजा करने पर कहा कि गुट और गिरोह में बटी कांग्रेस से और कुछ अपेक्षा नहीं कर सकते। उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव मंदिर में पहुंच गए। एक तरफ कमलनाथ और दूसरी तरफ अरुण यादव। अरुण यादव को खंडवा उपचुनाव में टिकट लेने में कमलनाथ ने ही टगड़ी अड़ाने का काम किया था। दो ध्रुव एक साथ कभी हो नहीं सकते। मेरी कमीज तुमसे ज्यादा सफेद है इसे बताने के लिए कमलनाथ कुछ करेंगे तो दिग्विजय सिंह खड़े हो जाएंगे। दिग्विजय सिंह कुछ करेंगे तो अजय सिंह अपनी शर्ट ज्यादा सफेद बताने के लिए बैठक बुला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सारंग ने दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की संस्कृति के गौरव को आगे बढ़ाते हैं तो दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द होता है। है। दिग्विजय सिंह को लगता है कि इस्लामाबाद और कराची का गौरव दिवस मनाया जाए।

 
राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की कांग्रेस से नाराजगी के सवाल पर कहा कि हम किसी पार्टी को छोड़ने के लिए प्रेरित नहीं करते। यदि कोई देश से प्यार करता है तो उसके पास भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कांग्रेस देश में विघटन पैदा करने वालों को आगे बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed