{"_id":"5c29abf1bdec2256f65208a5","slug":"miners-turned-into-crorepati-before-new-year-in-panna-district-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में दो मजदूर नए साल से पहले बने करोड़पति, ऐसे मिले 2.55 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में दो मजदूर नए साल से पहले बने करोड़पति, ऐसे मिले 2.55 करोड़ रुपये
Mon, 31 Dec 2018 11:11 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
diamond
- फोटो : pexels.com
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के दो मजदूर नए साल से पहले करोड़पति बन गए हैं। उनकी किस्मत अचानक पलट जाएगी ऐसा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। उनका नए साल का तोहफा है उन्हें मिले 2.55 करोड़ रुपये। हीरे की खदान में काम करने वाले मोतीलाल और रघुवीर प्रजापति को दो महीने पहले एक बड़ा हीरा मिला था। उन्होंने शुक्रवार को इस हीरे की नीलामी की, जिससे उन्हें 2.55 करोड़ रुपये मिले।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पन्ना में आयोजित नीलामी में उत्तर प्रदेश के झांसी के जूलर राहुल जैन और बीएसपी नेता चरण सिंह ने सबसे अधिक 6 लाख रुपये प्रति कैरट के हिसाब से बोली लगाई। हीरा 42.9 कैरट का है। खरीदने वाले ने 20 फीसदी रकम दे दी है और बाकी की रकम हीरा मिलने के एक महीने के अंदर देंगे।
इस जिले में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कई लोग प्रशासन से लीज लेकर खानों में खुदाई करते हैं। जब हीरा मिलता है तो उसे जिला हीरा अधिकारी के कार्यालय में जमा कराना होता है। वहीं पर उसकी नीलामी की जाती है। मजदूरों ने 9 अक्तूबर को पन्ना के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हीरा खदान से निकाला। लोकसभा चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले चरण सिंह का कहना है कि '12 प्रतिशत रॉयल्टी और अन्य टैक्स काटकर बाकी का पैसा प्रजापति के खाते में जमा किया जाएगा।'
इसके बाद ही दोनों मजदूर रकम को आपस में बांटेंगे। दोनों 230 करोड़ की राशि आपस में साझा करेंगे। इससे पहले साल 1961 में खदान से 44.55 कैरट का हीरा निकला था। मजदूरों को लगा था कि उन्होंने पत्थर निकाला है जो बाद में हीरा निकला। इन मजदूरों का कहना है कि इन पैसों से वह अपना कर्ज चुकाएंगे।
