{"_id":"5b6a0c864f1c1b6a1c8b4d4c","slug":"mentally-disabled-man-killed-in-madhya-pradesh-for-allegedly-kidnapping-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में मानसिक विक्षिप्त शख्स को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में मानसिक विक्षिप्त शख्स को पीट-पीटकर मार डाला
एजेंसी, डिंडोरी (मध्य प्रदेश)
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणियों के बावजूद मंगलवार को मध्य प्रदेश से भीड़ हिंसा का एक और मामला सामने आया। डिंडोरी जिले में बच्चा चोरी के संदेह में गांव वालों ने मानसिक रुप से विक्षिप्त एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
यह घटना 28 जुलाई को एक आदिवासी बहुल इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक के कार्तिकेयन ने कहा कि 1 अगस्त को पता चला कि गांव के एक कुएं में एक शव तैर रहा है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मुकेश गोंड के रुप में की गई है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि 28 जुलाई की रात को शराब पीने के दौरान जगदीश, चेतराम, संजय और गंगाराम नाम के चार गांववालों ने गोंड को इधर-उधर घूमते देखा।
उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाने पर उन्होंने उसे बच्चा चोर कहकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद गांव के कुछ अन्य लोग भी जुट गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
आरोपियों ने हाथ-पैर बांधने के साथ शरीर में पत्थर बांधकर उसे कुंए में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने जगदीश और उसके साथियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
