फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Meenakshi Lekhi got angry after seeing dirt and plastic at Narmada Ghat

Indore: ओंकारेश्वर पहुंचीं मंत्री मीनाक्षी लेखी, घाट पर गंदगी देख भड़कीं, प्लास्टिक बैन करने के दिए निर्देश

Sun, 08 Jan 2023 10:59 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याग्निक Updated Sun, 08 Jan 2023 10:59 PM IST
सार

नर्मदा घाट पर गंदगी देखने के बाद मंत्री ने प्लास्टिक की जगह पत्तों से तैयार किए गए दोने का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री लेखी ने घाट पर खुद से सफाई भी की। 

विज्ञापन
Meenakshi Lekhi got angry after seeing dirt and plastic at Narmada Ghat
नर्मदा घाट पहुंचीं मंत्री मीनाक्षी लेखी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले अतिथि भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन करने खंडवा की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर भी पहुंच रहे है। रविवार को केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी ओंकारेश्वर पहुचकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। राज्यमंत्री नर्मदा के घाटों पर गंदगी और प्लास्टिक देखकर भड़क गईं। उन्होंने तुरंत नगर पंचायत सीएमओ और तहसीलदार को निर्देश दिए कि घाटों पर प्लास्टिक की वस्तुएं और प्लास्टिक के दोने बिकना बंद करवाएं। 

विज्ञापन


पत्तों से तैयार किए गए दोने का उपयोग करें
विदेश राज्यमंत्री लेखी ने यहां की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन और रासायनिक रंगों का उपयोग प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। दरअसल जब विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी घाटों का दौरा कर रही थी उस दौरान उन्होंने देखा कि घाट पर लोग मां नर्मदा में प्लास्टिक के दोने में दीप जलाकर अर्पण कर रहे थे, साथ ही घाट पर पॉलिथीन भी पड़ी हुई थी, जिसे देखकर वे नाराज हो गईं और उन्होंने तुरंत नगर पंचायत सीएमओ और तहसीलदार को प्लास्टिक बैन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की जगह पर पत्तों से तैयार किए गए दोने का इस्तेमाल किया जाए। केंद्रीय मंत्री लेखी ने घाट पर खुद से सफाई भी की। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री लेखी ने दर्शन उपरांत नौकाविहार भी किया। जानकारी के अनुसाद ओंकारेश्वर में शनिवार से प्रवासी भारतीय अलग-अलग समूह में आ रहे हैं। दो दिनों में 80 से अधिक प्रवासी दर्शन कर चुके हैं। अतिथियों की आगवानी और दर्शन के लिए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रवासी अतिथियों को भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का चित्र स्मृति स्वरूप के साथ दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया जा रहा है। रविवार को विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित बड़ी संख्या में अतिथियों का आगमन हुआ। उन्हें नर्मदा जी में नौका विहार भी करवाया गया। उन्होंने दर्शन व्यवस्था और यहां के प्राकृतिक सौदर्य की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed