{"_id":"5cb06719bdec2214411996d6","slug":"mcu-bhopal-registrar-wrote-letter-to-economic-offenses-wing","type":"story","status":"publish","title_hn":"माखनलाल विश्वविद्यालय मामला: केस दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रार ने आर्थिक अपराध शाखा को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माखनलाल विश्वविद्यालय मामला: केस दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रार ने आर्थिक अपराध शाखा को लिखा पत्र
Fri, 12 Apr 2019 05:34 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 12 Apr 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
एमसीयू, भोपाल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में हुई आर्थिक गड़बड़ियों को लेकर कमलनाथ सरकार सख्त नजर आ रही है। राज्य सरकार ने प्रारंभिक जांच में यह पाया है कि विश्वविद्यालय के धन का बड़े पैमाने पर कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया है।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल ने इस संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए राज्य आर्थिक अपराध शाखा को पत्र लिखा है। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि नोएडा कैंपस के लिए हर साल 60 लाख रुपये किराया दिया गया है।
बड़ी बात यह है कि राज्य विश्वविद्यालय होने के कारण माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की शाखा मध्यप्रदेश के बाहर खोली ही नहीं जा सकती है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही केस दर्ज हो सकता है।

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा का भी नाम
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को संचार के नाम पर 10 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इसके अलावा भारतीय शिक्षा मंडल नाम की संस्था को शिक्षा नीति बनाने के लिए चार लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन