फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mason husband used to hire women, wife used to doubt, jumped into the well near house

MP News: राजमिस्त्री पति महिलाओं को काम पर रखता था, पत्नी शक करती थी, घर से निकल कुएं में कूद गई

Sat, 20 May 2023 10:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 May 2023 10:40 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में एक महिला घर से अंडे लाने के लिए निकली थी। थोड़ी दूर पहुंचकर उसने कुएं में छलांग लगा दी। उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Mason husband used to hire women, wife used to doubt, jumped into the well near house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया नगर के वार्ड तीन की निवासी 36 वर्षीय महिला ने शनिवार को कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला घर से अंडे लेने जाने की बात कहकर निकली थी। घर से कुछ दूर जाकर एक पुराने कुएं में उसने छलांग लगा दी। कुएं के समीप रहने वाले परिवार को जोर की आवाज सुनाई दी। उसे लगा कि कुएं में कुछ गिरा है। कुएं के पास ही महिला की चप्पल रखी थी।

विज्ञापन


कुछ देर बाद महिला की तलाश करते परिजन भी आ गए। वहां कोहराम मच गया। चालीस फुट गहरे कुएं में पानी भरा था। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को सूचना दी गई। उन्होंने तुरंत पानी खाली करने के लिए मोटर, बिजली कर्मचारियों को भेजा। नगर पालिका के लोगों ने स्थानीय निवासियों की मदद से शव बाहर निकलवाया। एसआई त्रिशला मित्तल और एएसआई बीएस रघुवंशी, आरक्षक विनोद बोरकर के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


बेटी का विवाह हो चुका है
कुएं में कूदने वाली महिला का नाम सुनीता पति गोपाल यदुवंशी है। वह कब्रस्तान के पास रहती है। उसकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। बेटा इंजीनियरिंग कर रहा है। एक बेटी और है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जो राजमिस्त्री का काम करता है। महिला उस पर शक करती थी। महिलाओ को काम पर रखने का विरोध करती थी। शनिवार को भी महिला का विवाद घर मे हुआ और उसने अपनी जान दे दी। सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित यह कुआं सुसाइड पॉइंट बन गया है। इससे पहले भी इस कुएं में शव मिले हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed