फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mangalwad Police and CID jointly arrested three accused with illegal weapons in Mandsaur

MP News: अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; मंगलवाड़ पुलिस और CID ने की संयुक्त कार्रवाई

Mon, 07 Aug 2023 10:01 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Aug 2023 10:01 AM IST
सार

चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने सीआईडी सीबी के साथ एमपी के मंदसौर निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Mangalwad Police and CID jointly arrested three accused with illegal weapons in Mandsaur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने सीआईडी सीबी के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास नाकाबंदी के दौरान तीन पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस को अवैध हथियारों की धरपकड और हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत एएसपी बुगलाल मीना और डीएसपी बडीसादडी डॉ. कृष्णा सामरिया के नेतृत्व में निरीक्षक रविंद्र चारण और टीम द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के दौरान चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन हाईवे रोड पर नटराज होटल के सामने नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान सीआईडी सीबी के एएसआई बनवारी लाल और राकेश कुमार की सूचना पर नाकाबंदी कर गुजरात पासिंग एक कार को रुकवा कर नियमानुसार तलाशी ली गई।
विज्ञापन


कार में सवार मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के आरडी थाना नाहरगढ़ निवासी चंद्रपाल सिंह उर्फ बंटी (28) पुत्र गोपालसिंह सोंधिया राजपूत के कब्जे से एक पिस्तौल मय चार जिंदा कारतूस, ग्राम रायसिंह पीपलिया थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर निवासी धर्मेंद्र सिंह (28) पुत्र रामसिंह राजपूत के कब्जे से एक पिस्तौल मय चार जिंदा कारतूस और तीसरे व्यक्ति बांसखेडी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर निवासी श्रीराम (26) पुत्र जगदीश डांगी के कब्जे से एक पिस्तौल मय तीन जिंदा कारतूस यानी कुल तीन पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उक्त कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध पिस्तौल-कारतूस की खरीद और कहां ले जा रहे थे, के बारे में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed