{"_id":"66fd492eb2eddc79110ae427","slug":"mandsaur-on-charges-of-molesting-woman-young-man-was-paraded-half-naked-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को अर्धनग्न कर घुमाया, मुख पर कालिख पोत जूते-चप्पल की माला पहनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को अर्धनग्न कर घुमाया, मुख पर कालिख पोत जूते-चप्पल की माला पहनाया
Wed, 02 Oct 2024 06:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:53 PM IST
सार
आरोप है कि युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने मामले में छेड़खानी का प्रकरण दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
युवक को अर्धनग्न कर घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक दलित युवक को बेल्ट से पीटकर उसके मुख पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने मामले में छेड़खानी का प्रकरण दर्ज कर लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट कर युवक को कालिख पोतकर घुमाने वाले पिता पुत्र के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भेसोदामंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम आकी में एक युवक की महिला से बेल्ट से पिटाई करवाकर उसके मुख पर कालिख पोतकर जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। उक्त युवक अर्जुन मेघवाल पर आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद महिला के परिजनों ने अर्जुन को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर उसके मुख पर कालिख पोतकर जूते चप्पल की माला पहनाकर कर उसे गांव में घुमाया। घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो संज्ञान में आने के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भेसोदामंदी चौकी प्रभारी मूलचंद धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर को अर्जुन मेघवाल ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। मामले में शिकायत पर अर्जुन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर अर्जुन के साथ मारपीट करने और मुख पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद बालचंद गुर्जर और रामेश्वर गुर्जर दोनों निवासी ग्राम आकी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर दोनों को राउंडअप कर लिया गया है।
विज्ञापन
