फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur: Farmer fell into a well while driving a tractor on the farm

Mandsaur: खेत पर ट्रैक्टर चलाते समय कुएं में गिरा किसान, छह घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला जा सका शव

Sun, 08 Dec 2024 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 04:09 PM IST
सार

मंदसौर जिले के ग्राम टिड़वास में किसान बंशीलाल हंकाई करते समय ट्रैक्टर सहित बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। घटना के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ, जिसमें ट्रैक्टर को 6 घंटे बाद बाहर निकाला गया। बाद में किसान का शव निकाला गया। 

विज्ञापन
Mandsaur: Farmer fell into a well while driving a tractor on the farm
मंदसौर में किसान को बचाने की कवायद देर रात तक चलती रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टिड़वास में शनिवार शाम हादसा हो गया। खेत पर हंकाई कर रहे 50 वर्षीय किसान बंशीलाल पिता भंवरलाल विश्वकर्मा का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर वाले कुएं में जा गिरा। लगभग छह घंटे के बचाव कार्य का कोई फायदा नहीं हुआ। किसान को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


बता दें कि हादसा शाम 4.30 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण, परिजन और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। शाम 6 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। ट्रैक्टर और किसान को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और दो क्रेन का सहारा लिया गया। कुएं की गहराई अधिक होने और पानी भरा होने से अभियान में काफी दिक्कतें आईं। कुएं का पानी खाली करने के लिए सात विद्युत मोटर लगाई गईं। रात 12 बजे ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। अब भी उम्मीद थी किसान को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ये उम्मीद टूट गई, जब किसान का शव बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


परिजनों की हालत खराब
घटना के बाद से किसान के बेटों नागेश्वर और मुकेश समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा बिना मुंडेर के कुएं की समस्या और किसानों के लिए सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान में हर संभव प्रयास किए, लेकिन घटना ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed