फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Two members of interstate Mewat gang involved in robbery, kidnapping and attacking police arrested

Mandsaur: लूट, अपहरण और पुलिस पर हमला करने वाली अंतरराज्यीय मेवात गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, 60 लीटर शराब जब्त

Fri, 12 Jul 2024 07:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Jul 2024 07:50 AM IST
सार

पुलिस की कार्रवाई पर अंतरराज्यीय मेवाती गैंग के सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। ये आरोपी हाईवे पर सूनसान रास्तों पर ट्रक को लूटते थे तथा माल सहित फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
Mandsaur: Two members of interstate Mewat gang involved in robbery, kidnapping and attacking police arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला नरसिंहपुर से लूट, अपहरण और पुलिस पर जानलेवा हमला कर फरार होने वाली अंतरराज्यीय गैंग को मंदसौर की वाय डी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी जहरीली शराब की जब्त की है।

विज्ञापन


मंदसौर के वाय डी नगर थाना टीआई संदीप सिंह मंगोलिया ने बताया कि चौकी मुल्तानपुरा को अवैध शराब से लोड ट्रक गुराडिया फंटे से जाने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक के केबिन के अन्दर 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की जहरीली शराब पाई गई। जिसे जब्त कर आरोपी शमीम पिता मकशुद मेव उम्र 31 वर्ष निवासी अटेरना शमसाबाद थाना नगीना जिला नुंह हरियाणा तथा मुकिम पिता शाहबुद्दीन मेव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम ग्वालदा थाना टपोकडा जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


मामले में ट्रक मालिक हासम पिता मकशुद मेव उम्र 40 वर्ष निवासी अटेरना शमसाबाद थाना नगीना जिला नुंह हरियाणा को तकनीकी का उपयोग कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चार दिन पूर्व सात जुलाई को नरसिंहपुर जिले के थाना मुंगावनी क्षेत्र में उक्त आरोपियों ने टायरों से भरा कंटेनर लूटा। पुलिस के रोकने पर थाना सुआतला क्षेत्र में पुलिस वैन को जान से मारने की नीयत से बार-बार टक्कर मारी थी, जिसमें पुलिस स्टाफ सुआतला घायल हुआ था। गिरफ्तारशुदा आरोपी अंतरराज्यीय मेवाती गैंग से है, जो हाईवे पर सुनसान रास्तों पर ट्रक को लूटते हैं तथा माल सहित फरार हो जाते हैं। मेवाती गैंग के आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed