फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Speeding car rams into truck, Rajasthan medical student returning after seeing Mahakal dies

Mandsaur: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के मेडिकल स्टूडेंट की मौत

Fri, 12 Jan 2024 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 04:29 PM IST
सार

मंदसौर के दलौदा में महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर सड़क हादसे में राजस्थान के एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी घायल है। दोनों महाकाल के दर्शन कर राजस्थान लौट रहे थे तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।  

विज्ञापन
Mandsaur: Speeding car rams into truck, Rajasthan medical student returning after seeing Mahakal dies
आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर के दलौदा फोरलेन मार्ग पर तड़के लगभग 5 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इसका इलाज मंदसौर जिला चिकित्सालय में जारी है। कार सवार दोनों व्यक्ति उदयपुर पेसिफिक हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। ये उज्जैन से उदयपुर जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंदसौर के दलौदा में महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर दलौदा मंडी गेट के सामने सुबह करीब 5 से 5.30 बजे उज्जैन से उदयपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार (GJ-27 BE 6012) आगे चल रहे ट्रक क्रमांक MH 23 W 3670 में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति रितेश जाट निवासी अंबाला हाल मुकाम पेसिफिक हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज उदयपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य कृष्णा जाट निवासी सीकर राजस्थान हाल मुकाम पेसिफिक हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज उदयपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मंदसौर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जहां घायल का उपचार जारी है।
विज्ञापन


100 मीटर तक ट्रक के साथ घिसटती रही कार
दलौदा फोरलेन मार्ग पर मंडी गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं जहां ट्रक की स्पीड धीमी हुई इसी दौरान पीछे से आ रही कार ट्रक के पीछे जा घुसी। करीब 100 मीटर तक ट्रक के साथ फंसी रही। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल के दर्शन कर उदयपुर जा रहे थे
दलौदा थाने पर पदस्थ एएसआई अजय चौहान ने बताया कि दोनों लोग उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए थे। उज्जैन से लौटते वक्त दलौदा में कार ट्रक के पीछे जा घुसी जिसमें एक की मौत हो गई, वही एक घायल है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।

मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं घायल और मृतक
दलौदा पुलिस ने घटना के बाद पूछताछ में घायल कृष्णा जाट ने बताया कि रितेश जाट अंबाला हरियाणा का निवासी है जबकि वह स्वयं सीकर राजस्थान का निवासी है और दोनों ही पेसिफिक हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज उदयपुर के छात्र हैं। वे उज्जैन महाकाल के दर्शन कर उदयपुर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। 


परिजनों के आने के बाद होगा पीएम
एएसआई अजय चौहान ने बताया कि रितेश जाट के शव को पीएम रूम में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है मृतक के परिजनों के मंदसौर आने के बाद पीएम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed