फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: SI posted in Excise molested a female constable, after investigation a case was registered

Mandsaur: आबकारी में पदस्थ एसआई ने महिला आरक्षक के साथ की छेड़छाड़, जांच के बाद महिला थाने पर मामला दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 09:09 PM IST
सार

मंदसौर आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। ये केस उन्हीं के विभाग के महिला कांस्टेबल ने दर्ज कराया है। महिला पुलिस आरोपी एसआई की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Mandsaur: SI posted in Excise molested a female constable, after investigation a case was registered
मंदसौर में एक सब इंस्पेक्टर पर महिला थाने पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर के महिला थाने पर मंदसौर आबकारी विभाग में पदस्थ एसआई वैभव ठाकुर पर उन्हीं के विभाग की एक महिला आरक्षक के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता ने महिला थाने पर पुलिस को आवेदन दिया था। इसमें पीड़िता ने बताया कि एसआई वैभव ठाकुर उस पर बुरी निगाह रखता है। पीड़िता के दिए आवेदन के अनुसार दिनांक 10 दिसंबर को एसआई उसे विभागीय कार्य के लिए गरोठ ले गए थे। इस दौरान एसआई वैभव ठाकुर ने शराब के नशे में गलत बातें करते हुए छेड़छाड़ की कोशिश की थी। तब अधिकारियों को शिकायत की बात कहने पर एसआई ने दूसरे दिन माफी मांग ली थी। इसके तीन चार दिन बाद एसआई ने पीड़िता को एक कार्रवाई के सिलसिले में चलने के लिए नाहटा चौराहा बुलाया और साथ ले गए। इस दौरान भी आरोपी एसआई ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने एसआई की हरकतों की बात अपने परिवार में बताई इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया। इसमें आरोप लगाया गया कि एसआई वैभव ठाकुर ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। मामले में महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल ने जांच की। जांच में पाया कि पीड़ित महिला आरक्षक ने एसआई वैभव ठाकुर पर जो आरोप लगाए हैं वो सही हैं। इस पर आरोपी एसआई वैभव ठाकुर के खिलाफ महिला थाने पर धारा 354, 354(ए) (1) (2), 354 (डी), 506, 342 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि आबकारी विभाग में पदस्थ एसआई वैभव ठाकुर के खिलाफ महिला आरक्षक ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद से ही आरोपी एसआई वैभव ठाकुर फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed