फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News Hunter arrested for hunting national bird peacock

Mandsaur News: राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर बंधक बनाने वाला शिकारी गिरफ्तार, गन-बारूद और छर्रे जब्त

Mon, 17 Jul 2023 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 07:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शिकारियों के पास से पुलिस ने गन, बारूद और छर्रे भी जब्त किए।

विज्ञापन
Mandsaur News Hunter arrested for hunting national bird peacock
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करना कानूनी अपराध है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग मोर का शिकार करने से बाज नहीं आते हैं। मंदसौर की गरोठ और सीतामऊ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करते हुए ग्राम खेजड़िया से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मकान में बने कमरे से पांच मोर और शिकार में उपयोग में लाई जाने वाली बंदूक, कारतूस, बारूद और छर्रे जब्त किए हैं। मौके से चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सीतामऊ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति और गरोठ थाना प्रभारी कमलेश सिंगार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पारली रोड ग्राम खेजड़िया में बाबर खां पिता मिस्र खान का एक पक्का घर बना है. जिसमें लाइन से तीन-चार कमरे हैं। उन्हीं बने हुए कमरों में से पहले वाले कमरे में बाबर खान और उसके बेटों व पत्नी ने एक कमरे में पांच जिंदा मोर को पैर बांधकर रखा हुआ था। यह सभी लोग मोर का शिकार करते हैं, फिर उनको मारकर उनका मांस खाते और बेचते भी हैं।
विज्ञापन


सूचना पर उप निरीक्षक रूप सिंह बेस द्वारा टीम के साथ आरोपी बाबर खां के निजी मकान ग्राम खेजड़िया पर दबिश दी गई। जहां से बंद कमरे मे बंधक बनाए गए पांच मादा मोर तथा एक टोपीदार बंदूक दो नाल, दो जिंदा राऊण्ड 12 बोर के, दो खाली राऊण्ड 12 बोर के, गन बारूद तथा छरे जब्त कर आरोपी समीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी समीर से मौके से फरार लोगों का नाम पता पूछने पर आरोपी बाबर पिता मीरू खां, जाहिदा बी पति बाबर खान, शेर आलम पिता बाबर खां, शहजाद पिता बाबर खान निवासी खेजड़िया का होना बताया। थाना वापसी पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 416/ 23 धारा 9,39,51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है। जब्त शुदा फायर आर्म्स के स्रोत तथा अन्य वन्य संरक्षित प्राणियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम में ये रहे शामिल...
निरीक्षक दिनेश प्रजापति थाना प्रभारी सीतामऊ, निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ, उनि रूपसिंह बैंस, उनि सुभाष गिरी थाना गरोठ, सउनि रूपसिंह झाला. प्रआर 25 जुल्फीकार प्रेमनारायण प्रआर 192 संजीव त्रिवेदी, प्रआर चालक वीरेन्द्र सिंह, आर 834 अरूण शर्मा, आर 702 विजय सौलंकी आर 742 अर्जुन सिंह, आरक्षक 464 रणजीत सिंह, सैनिक 22 कचरूलाल का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed