फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News Crazy young man called animal ambulance later vandalized and set it on fire

Mandsaur News: सनकी युवक ने कॉल कर बुलाई पशु एंबुलेंस, बाद में तोड़फोड़ कर लगा दी आग

Tue, 23 Jan 2024 04:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 04:23 PM IST
सार

मंदसौर जिले में सुवासरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोकड़ा में एक सनकी ने पशु एंबुलेंस में आग लगा दी। आरोपित का आग लगाते हुए वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
Mandsaur News Crazy young man called animal ambulance later vandalized and set it on fire
एंबुलेंस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में सुवासरा के ग्राम टोकड़ा में एक युवक ने पशु चिकित्सा विभाग के शासकीय वाहन में आग लगा कर शासकीय दल पर पथराव किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना में पशु चिकित्सक घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सुवासरा थाने के एसआई शिवांशु मालवीय ने बताया कि सोमवार शाम को उन्हें ग्राम टोकड़ा निवासी अरविंद पिता भगवानलाल पंवार ने पशु एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1962 पर सूचना दी कि उसकी गाय और कुत्ते को किसी ने गोली मार दी है। कॉल पर पशु चिकित्सक डॉक्टर सुमित वर्मा दल के साथ शासकीय वाहन से मौके पर पहुंचे। यहां अरविंद ने शासकीय दल पर पहले तो देरी से पहुंचने का आरोप लगाकर पत्थर चलाए और फिर पशु एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


आरोपी द्वारा किए गए हमले में पशु चिकित्सक को चोट भी आई है। पुलिस ने डॉक्टर सुमित वर्मा की शिकायत पर आरोपी अरविंद के खिलाफ धारा- 353, 332, 427, 294, 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी कर चुका है ऐसी हरकत
सुवासरा थाने पर पदस्थ एसआई शिवांशु मालवीय ने बताया कि आरोपी अरविंद पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर डायल 100 को बुला चुका है। चुकी उसमें पुलिस थी, इसलिए उसने कोई हरकत नहीं की। लेकिन इस बार पशु एंबुलेंस को बुलवाकर उसमें तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed