फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: Case registered against mother and maternal uncle who tortured the girl

Mandsaur: मां और मामा बच्ची को भेजते थे नाचने, न जाने पर होती थी पिटाई, शादी के नाम पर युवक ने किया शोषण

Mon, 30 Oct 2023 07:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 07:42 AM IST
सार

Mandsaur News: नाबालिग ने पूछताछ करने पर बताया कि मां और उसका मुंह बोला मामा उसे उसकी मर्जी के बिना आर्केस्ट्रा में नाचने के लिए भेजते थे और उससे प्राप्त कमाई को खुद रखते थे। मना करने पर मामा उसके साथ मारपीट कर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन
Mandsaur News: Case registered against mother and maternal uncle who tortured the girl
बच्ची को प्रताड़ित करने वाली मां और मामा पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर पुलिस ने 13 वर्षीय बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बालिका को पुलिस टीम गुजरात से लेकर आई है। आरोपी बालिका को बिना मर्जी के आर्केस्ट्रा में नचवाता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिपलियामंडी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 13 वर्षीय लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना में यह तथ्य ज्ञात हुआ कि अगवा बच्ची को यशवंत उर्फ यश माली अगवा करके ले गया है। बालिका के गायब होने के साथ ही दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे थे। मामले को देखते हुए पुलिस व साइबर सेल की एक विशेष टीम गठित की गई, जिनके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जानकारियां एकत्र की गई।
विज्ञापन


पिपलिया पुलिस टीम ने बालिका को ग्वालक नगर थाना पांडेसरा, सूरत से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अपहृत बालिका से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उसको मां और उसका मुंह बोला मामा उसे उसकी मर्जी के बिना आर्केस्ट्रा में नाचने के लिए भेजते थे और उससे प्राप्त कमाई को खुद रखते थे। बालिका द्वारा आर्केस्ट्रा में जाने के लिए मना करने पर उसका मुंह बोला मामा उसके साथ मारपीट कर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिसमें लड़की की मां भी सहयोग करती थी। लड़की का मुंह बोला मामा लड़की के साथ उसके घर में ही रहता था एवं वह उस पर बुरी नियत रखता था, जिसके कारण उसने 2022 में भी शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के एक दिन पूर्व लड़की के मुंह बोले मामा ने लड़की के साथ मारपीट की थी, यह बात उसने यशवंत उर्फ यश माली को बताई थी जो कि उसे अपने साथ शादी का कहकर भगा ले गया था। इस दौरान आरोपी यशवंत माली ने भी नाबालिक अपहृता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। प्रकरण में बालिका के कथन के आधार पर उसकी मां एवं मुंह बोले मामा को मानव दुर्व्यापार के अंतर्गत धारा 370, 354, 323, भादवि एवं सह संबंधित पॉक्सो एक्ट तथा आरोपी यश उर्फ यशवंत माली को धारा 363, 376 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट से सहसंबंधित धारा में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed