फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur-Neemuch Weather Today: Arrival of pre-monsoon, light rain in Mandsaur, rain at many places including

Mandsaur-Neemuch Weather Today: प्री-मानसून की आमद, मंदसौर में हल्की बारिश, नीमच सहित कई जगह झमाझम

Fri, 21 Jun 2024 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 07:49 PM IST
सार

Mandsaur-Neemuch Rain Today: मंदसौर और नीमच में प्री मानसून की बारिश से राहत मिली है। दूसरी तरफ कई किसानों की खुले में पड़ी लहसुन सहित अन्य उपज भीग गई।  भानपुरा में बड़ा महादेव का झरना शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Mandsaur-Neemuch Weather Today: Arrival of pre-monsoon, light rain in Mandsaur, rain at many places including
मंदसौर में बारिश से सड़के भीग गईं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आखिरकार शुक्रवार को प्री मानसून ने आमद देकर लोगों को राहत की सांस दी। शहर में दोपहर तक तेज धूप का असर रहा। इसके बाद बादल छाए। कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। बारिश के चलते कृषि उपज मंडी में किसानों को खासा नुकसान हुआ। कई किसानों की खुले में पड़ी लहसुन सहित अन्य उपज भीग गई। मंदसौर के अलावा जिले में अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। भानपुरा में बड़ा महादेव का झरना शुरू हो गया। इसके अलावा नीमच की बात करें तो यहां रामपुरा में जमकर बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर पानी जमा हो गया। 
विज्ञापन


अगले तीन दिन भी बरसात का अलर्ट
जिले हो रही बारिश से तापमान में भी दो डिग्री तक कि गिरावट आई है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन, वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स और टर्फ लाइन की वजह से अगले तीन दिन जिले में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। यह प्री मानसून की एक्टिविटी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से मानसून प्रदेश में एंटर होगा। इनमें बालाघाट, बुरहानपुर, पांढुर्णा-बैतूल समेत दक्षिणी जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed