फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Magic spell for rain! The village head was taken for a ride on a donkey

Mandsaur: बारिश के लिए टोटका! ग्राम प्रधान को गधे पर बिठाकर घुमाया, गधों को जोतकर मुक्तिधाम में करवाई हकाई

Thu, 18 Jul 2024 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 11:01 PM IST
सार

बारिश की खेंच से परेशान मंदसौर में अब अच्छी बारिश के लिए तरह-तरह के जतन किए जाने लगे है। पूजा-पाठ, प्रार्थना के बाद अब मुक्तिधाम में काल भैरव का पूजन कर ग्राम प्रधान को गधे पर बैठाकर यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Mandsaur: Magic spell for rain! The village head was taken for a ride on a donkey
मंदसौर में प्रधान को गधे पर बैठाकर घुमाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले के चन्द्रपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक अनोखा टोटका किया। इस टोटके के तहत मुक्तिधाम में काल भैरव की विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई और इसके बाद ग्राम प्रधान को गधे पर बैठाकर यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


बारिश की कमी से परेशान मंदसौर में अब अच्छी बारिश के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। पूजा-पाठ और प्रार्थना के बाद अब मुक्तिधाम में काल भैरव का पूजन कर ग्राम प्रधान को गधे पर बैठाकर यात्रा निकालने की मान्यता है कि इससे अच्छी बारिश होती है। मंदसौर में सामान्य बारिश भी नहीं हो पाई है, जिससे किसान परेशान हैं और फसलें खराब होने की स्थिति में आ गई हैं। इस कारण अब अच्छी बारिश की कामना को लेकर विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंदसौर के चन्द्रपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने अच्छी बारिश की कामना के लिए मुक्तिधाम में काल भैरव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्राम प्रधान को गधे पर बैठाकर यात्रा निकाली गई। मान्यता है कि गांव के मुखिया को गधे पर बैठाकर घुमाने से अच्छी बारिश होती है। इसी मान्यता के चलते क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र गिरि गोस्वामी को मुक्तिधाम पर पूजन-अर्चन के बाद गधे पर बैठाकर घुमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्तिधाम में गधों को हल में जोतकर खड़े नमक और काले उड़द डालकर हकाई करवाई गई। इसके बाद गधे पर बैठाकर यात्रा निकाली गई और अच्छी बारिश की कामना की गई। क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र गिरि गोस्वामी ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण हर व्यक्ति परेशान है। बारिश की कामना को लेकर कई परंपराएं और प्रार्थनाएं की जाती हैं, जिनमें मुक्तिधाम पर स्थापित काल भैरव का पूजन भी शामिल है। इस प्रकार के अनोखे टोटके का आयोजन कर ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी और किसानों की परेशानियां कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed